Advertisment

शाहजहांपुर : प्यार में वीरू बना किशोर, बोला प्रेमिका से कराओ शादी वरना कूद जाऊंगा

प्रेमिका से शादी कराने के लिए ओवरहेड टैंक पर चढ़ा किशोर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतरा। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

author-image
Sudhakar Shukla
Sdc
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

प्रेमिका से शादी कराने के लिए ओवरहेड टैंक पर चढ़ा किशोर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतरा। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।  

परिजनों ने उसे समझाया कि अभी शादी की उम्र नहीं है

शादी की जिद करते हुए एक किशोर रविवार रात करीब नौ बजे चौक कोतवाली क्षेत्र की राजघाट चौकी स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया था। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे किशोर टंकी से नीचे उतर आया था। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे समझाया कि अभी शादी की उम्र नहीं है। 

Advertisment

लड़की भी नाबालिग है। शादी के लिए बाद में सोचना। परिजनों की बात सुन किशोर मान गया और उनके साथ घर चला गया। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि लड़का नाबालिग था। समझाबुझाकर किशोर को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisment
Advertisment