/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/22/hunumand-2025-06-22-08-59-46.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता।
राज्य स्मार्ट सिटी के तहत जल्द ही 50 करोड़ रुपये की मंजूरी शासन से मिलने वाली है। जल्द ही नई परियोजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। इससे शहर में नई परियोजनाओं की स्वीकृति मिलने से आम जनमानस को लाभ मिलेगा।
आठ जून को वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना से शहीद उद्यान में 424.22 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि अगले दो वर्ष तक राज्य स्मार्ट सिटी के तहत शहर को 50-50 करोड़ विकास के लिए दिए जाएंगे। मंत्री की घोषणा के बाद परियोजनाओं का प्रस्ताव बनने शुरू हो गए हैं। जरूरत के हिसाब से परियोजनाओं के प्रस्ताव को बनाया जाएगा। इसके लिए सीएंडडीएस को लगाया गया है।
शहर के लिए जरूरी कार्याें के लिए किया जाएगा प्रस्ताव तैयार
नगर निगम के अधिकारियों की माने तो शहर में काफी प्रस्तावों पर काम चल रहा है। कुछ परियोजनाओं का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। इसके बाद शहर में पहले जमीनों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। बजट जल्द जारी होने की संभावना है। इसके लिए टीमों को लगाया गया है कि शहर में और कौन सी परियोजनाओं पर काम किया जा सकता है। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि वित्तमंत्री ने राज्य स्मार्ट सिटी के तहत शहर के लिए अगले दो वर्षों तक 50-50 करोड़ रुपये बजट देने की घोषणा की है। बजट के अनुसार परियोजनाओं के लिए जमीन चिह्नित करके प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
- ,