/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/16/ez1XLPAuBNZ5cwvxAH1P.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पीडीए की रणनीति पर काम कर रही सपा पीडीए समाज के लोगों को संगठन में तरजीह देंने में जुट गयी है। इसी के तहत पीडीए के लोगों का पार्टी में कद बढ़ाया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष ने सौंपा पदोन्नति पत्र
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने महानगर कार्यकारिणी में सदस्य रहे शिवम प्रजापति को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से पदोन्नति करते हुए महानगर संगठन में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी हैं। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी ने उन्हें पदोन्नति पत्र सौंपा।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
इस अवसर पर सपा कार्यालय में शिवम प्रजापति का स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, गोविंद सैनी, सुरेन्द्र सोनकर, रणवीर सिंह जाटव, महानगर सचिव हरिओम प्रजापति, नाजिम कुरैशी, मोहर सिंह लोधी तथा बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के बरेली जनपद प्रभारी जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, बाबर अली उर्फ़ डॉक्टर चाँद, रेहान अंसारी, विजय कुमार, एड. अनीता राज, मानव कुमार अनोश मैसी, तरुण चार्ली आदि मौजूद रहे।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)