/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/16/qRrOIfLFrrL6rnSgBFNA.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। आज बिरज में होली रे रसिया...। पूरी दुनिया में बिरज की होली बहुत प्रसिद्ध है। परंतु , जो लोग होली पर भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन नहीं जा पाते हैं। उनको आनंद आश्रम में बिरज की होली का आनंद मिलता है। रविवार को आनन्द आश्रम में भक्तों ने ब्रज की होली खेली। एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाया उसके बाद राधा और कृष्ण के भजनों पर जमकर थिरके।
बृज धाम में धूमधाम से मनी रंगों की होली
बिरज की होली का आनंद बृज लोक के ब्रज धाम में सभी ने उठाया। सब भक्तो ने गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। भजनों के आनंद भी रस बरसता रहा, जिसमें आनंद आश्रम परिवार के लोगों ने भी खूब बधाई गीत गाए। गायक जगदीश भाटिया ने सुंदर भजन सुनाया "श्याम जी आपने अपना बनाया...। मेहरबानियां आपकी".. राकेश खंडेलवाल ने भजन "श्याम के रंग लगाना है...। होली तो एक बहाना है।".. भजन श्याम मोहे प्रेम रोग लगाए... आज बरसाने की होली है. .. सबने एक दूसरे को बधाई दी। गुजिया ठंडाई व प्रसाद का वितरण हुआ। सहयोग में भजन गायक जगदीश भाटिया, राकेश खंडेलवाल, गिरधर गोपाल ,विनय खंडेलवाल, दीपेश ,नितिन ,राजेश खंडेलवाल ,मुनमुन ,सर्वेश अग्रवाल का सहयोग रहा।