Advertisment

ईको पर्यटन की थीम पर बरेली में लगेंगे साइनेज

ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड प्रदेश के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का गंतव्य स्थल बनाने की पहल कर रहा है। इसके तहत लगभग 9.72 करोड़ से 22 जिलों में साइनेज लगाए जाएंगे। इसमें बरेली भी शामिल है।

author-image
Sudhakar Shukla
images585
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड प्रदेश के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का गंतव्य स्थल बनाने की पहल कर रहा है। इसके तहत लगभग 9.72 करोड़ से 22 जिलों में साइनेज लगाए जाएंगे। इसमें बरेली भी शामिल है। यह साइनेज ईको पर्यटन आकर्षणों पर आधारित होंगे।

गंतव्य स्थलों को कनेक्ट करने वाले प्रमुख मार्गों पर साइनेज लगाए जाएंगे

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व, दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर वाइल्डलाइफ सेंचुरी और कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी आदि प्रमुख स्थलों पर आने के लिए लखनऊ और दिल्ली प्रमुख केंद्र हैं। यहां से गंतव्य स्थलों को कनेक्ट करने वाले प्रमुख मार्गों पर साइनेज लगाए जाएंगे। विशेष बात यह कि साइनेज में नजदीकी गंतव्य स्थल की दूरी के साथ साथ वहां के प्रमुख आकर्षणों को भी दिखाया जाएगा।

Advertisment

इसके अंतर्गत दो अलग-अलग परियोजनाओं में लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, बांदा, शाहजहांपुर, संतकबीरनगर, महोबा, बहराइच, पीलीभीत, गाजियाबाद, अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, गौतमबुद्ध नगर में साइनेज लगाए जाएंगे। इससे दिल्ली और आस-पास के राज्यों के पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

Advertisment
Advertisment