/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/18/Smart RC of vehicles-280f6662.jpg)
एक जुलाई से जिले में नए वाहन खरीदने पर स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (स्मार्ट आरसी कार्ड) मिलेंगे। ये कार्ड सिम कार्ड की तरह माइक्रो चिप से लैस होंगे, जिसमें वाहन से जुड़ी पूरी जानकारी सुरक्षित रहेगी। स्मार्ट आरसी कार्ड मशीन में लगाते ही वाहन से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी। अभी तक वाहन स्वामियों को कागजी वाली आरसी मिलती थी।
स्मार्ट आरसी कार्ड रखने में होगी आसानी
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट आरसी कार्ड को साथ रखने में वाहन स्वामियों को आसानी होगी। वहीं, फर्जी आरसी बनाने वालों पर नकेल सकेगी। स्मार्ट आरसी कार्ड बनाने को आरटीओ में एक अलग कक्ष की व्यवस्था रहेगी। जिस कंपनी को शासन से इसका टेंडर दिया है, उस कंपनी के कर्मचारी बरेली जिले में स्मार्ट आरसी बनाने का काम करेंगे।
माइक्रो चिप में रहेगी रजिस्ट्रेशन और मालिक की पूरी जानकारी
एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार के अनुसार अभी वाहन पंजीकरण कराने पर निर्धारित प्रारूप 23 का कागज वाला प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। जब स्मार्ट आरसी कार्ड बनना शुरू होंगे तो नए प्रावधान के तहत प्रारूप 23ए के तहत माइक्रो चिप वाला स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन और वाहन मालिक की पूरी जानकारी।
विभागीय अधिकारियों का मानना है कि वाहन मालिकों को कागज वाली आरसी साथ रखने में दिक्कतें होती है। इससे दोपहिया वाहन मालिक आरसी साथ नहीं रखते हैं।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)