/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/15/KVFufRFxMsOaIUjDlp8w.jpg)
बरेली, वाईबीएन सवांददाता
पर्वतीय समाज का अधिवेशन स्थानीय कूर्मांचल नगर भोले नाथ मंदिर परिसर में रविवार 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे होना तय हुआ है। समाज की एक आम सभा स्थानीय विद्युत निरीक्षण ग्रह में आयोजित की गई। पिछले वर्ष की आय व्यय का व्योरा दिया गया। संस्था के महासचिव डॉ. नरेन्द्र बिष्ट ने सदस्यों को वर्ष भर संस्था के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष गिरीश चंद्र पाण्डेय ने समाज की वर्ष भर की कार्यवाही से सदस्यों को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज ऐसे कार्याें को आगे भी करता रहेगा। इसके साथ ही बताया कि समाज जरूरतमंदों की भलाई के लिए काम करेंगा।
आगामी परियोजना आपस में साझा की
उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने समाज के अच्छे और सामाजिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी ने आगामी परियोजना आपस में साझा की। सलाहकार कुँवर सिंह बिष्ट ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोहन सिंह बिष्ट,इंद्र सिंह बिष्ट,जगदीश सिंह बिष्ट,तारा जोशी,उमेश बिनवाल,देवेन्द्र दियोलिया,अतुल डालाकोटि,बिशन सिंह बिष्ट,डिकर सिंह बिष्ट,राजेन्द्र सिंह बिष्ट,जीत सिंह अधिकारी,भुवन चंद्र पांडे,दुर्गा सिंह कोश्यारी,दीपक जोशी,दीवानी चंद,गोपाल सिंह राणा,बालम सिंह बिष्ट,श्याम सिंह मेहरा,पुष्कर सिंह बोहरा,जीत सिंह बोहरा,रमेश शर्मा,देवेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us