/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/16/PTraLKYdp4DNgPBLE7um.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
कुछ दिन पहले आंवला के गांव पनवड़िया में किसान विनोद लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई थी। किसान के परिवार का आरोप है कि विनोद को रात में घर से बुलाकर कुछ लोग ले गए थे। बाद में उसका शव बरामद किया गया। उसमें से एक पपैर भी गायब था। मतलब, किसान हत्या अंग भंग करके की गई थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का शिष्टमंडल आज पीड़ित किसान परिवार से मिला। शिष्ट मंडल में स्थानीय सपा सांसद नीरज मौर्य का भी नाम था। मगर, सांसद इस शिष्टमंडल में से गायब थे। सपा सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देश भी नहीं माना। हालांकि सपा के बाकी नेताओं ने अपने सांसद के गैर हाजिर रहने पर कोई टिप्पणी नहीं की।
सपा नेताओं के अनुसार कुछ दिन पहले पनवड़िया गांव में किसान विनोद लोधी की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित किसान परिवार पुलिस में रिपोर्ट लिखाने गया तो पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसे थाने से लौटा दिया गया। रिपोर्ट न लिखने से व सुनवाई न होने से हताश पीड़ित किसान परिवार लखनऊ जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला था। उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बरेली से पार्टी नेताओं का शिष्टमंडल बनाकर पीड़ित परिवार से घर जाकर मिलने और हर तरह से पीड़ित परिवार को मदद करने का निर्देश दिया था।
इसी संदर्भ में शिष्टमंडल में शामिल सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप,पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा, पूर्व सपा जिला अध्यक्ष अगम मौर्य, बीडी वर्मा समेत बाकी नेता पंनवारिया गांव पहुंचे और किसान परिवार से मिले। उन्होंने उनका दुख साझा किया और पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया। पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयत्न करेगी। दोषी पर सख्त कार्रवाई कर जेल भिजवाया जाएगा। और इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी बेगुनाह को न फसाया जाए। असल दोषी हैं, उन्हीं को सजा मिले। पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय मिले।
शिष्टममंडल के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिह यादव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव , विधानसभा प्रभारी इंद्रपाल सिंह यादव, नगर अध्यक्ष मशकूर खान, भूपेंद्र सिंह, आकाश प्रेमी ओमपाल सिंह पाल रविंद सिह यादव द्रोण कश्यप , संजीव कश्यप,अनुज मौर्य शामिल मौजूद थे।
शिष्टमंडल में शामिल थे सांसद नीरज मोर्य, नहीं गए पीड़ित के घर..
गांव पंवारिया में पीड़ित किसान परिवार से मिलने जाने वालों में स्थानीय सांसद नीरज मोर्य का भी नाम था। लेकिन, नीरज मोर्य शिष्टमंडल के साथ दिखाई नहीं दिए। अपने सांसद की गैर मौजूदगी पर सपा के नेताओं ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।