/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/09/lNORlqAhQiPdUFZqxtAK.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बिथरी चैनपुर विधानसभा के भुता थाना क्षेत्र के ग्राम मयूड़ी निवासी सलमान पर एक लड़की को भगा कर ले जाने का आरोप था। थाना क्योलड़ीया के इंस्पेक्टर क्राईम ने उसकी निर्ममता से पिटाई की। उसे कई बार थाने बुलाकर पीटा उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।
परिवार का रो रोकर बुरा हाल
अपने साथ हुए इस व्यवहार से दुःखी सलमान ने घर आने के बाद पुलिस की प्रताड़ना से आहत होकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। तबसे उसके परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। बहनें व पिता बेहाल हैं।
जिस लड़की को भगा ले जाने का आरोप सलमान पर था, वो लड़की अभी तक अपने घर नहीं पहुंची है।
केवल शक के आधार पर किसी को थाने बुलाकर पीटना और आत्म हत्या के लिए मजबूर करना गलत है। क्योलडिया थाने के दोसियों पर कार्यवाही होनी चाहिए।