/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/09/img-20251105-wa0090-2025-11-09-12-14-44.jpg)
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के साथ पार्टी नेता नरेश सिंह सोलंकी
वाईबीएन संवाददाता बरेली।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख, व्यवसाई और समाजसेवी सपा नेता नरेश सिंह सोलंकी की लोकप्रियता जनता के बीच में दिन प्रति दिन बढ़ती दिखाई दे रही है। हाल ही में उनकी लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी। उसमके बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनका बायोडेटा भी मांगा। इसके बाद शीर्ष नेतृत्व की तरफ से बरेली भेजे गए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भी सोलंकी से गर्मजोशी के साथ मिलकर एकांत में वार्ता की। कुल मिलाकर वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उनको लखनऊ से सकारात्मक संकेत मिले हैं।
बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेश सिंह सोलंकी बीते तीन दशक से अपने व्यापार के साथ समाजसेवा में भी शामिल रहते आए हैं। आम जनता के बीच में उनकी बूथ और मंडल स्तर तक लोकप्रियता है। पिछली बार उन्होंने सपा से टिकट की दावेदारी की थी। मगर, किसी वजह से उस समय उनका टिकट नहीं हो पाया। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी नरेश सिंह सोलंकी ने बिथरी चैनपुर से टिकट की दावेदारी की है। सूत्रों के मुताबिक नरेश सिंह सोलंकी की कुछ दिन पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात हुई थी। अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में सपा कार्यालय पर उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनसे एकांत में लंबी वार्ता करके बरेली का फीडबैक लिया। उनसे मुलाकात के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने नरेश सिंह सोलंकी का बायोडेटा भी मांगा। बिथरी चैनपुर में ठाकुर, यादव और मुस्लिम मिलकर दो लाख से अधिक मतदाता हैं। पूर्व में सुमनलता सिंह यहां से विधायक भी रह चुकी हैं। इस समीकरण के चलते उनकी बिथरी चैनपुर से टिकट की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। 13 नवंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बरेली आने वाले हैं। इसको देखते हुए राजनीतिक विश्लेषक टिकट मिलने को लेकर कई तरह से अलग अलग कयास लगा रहे हैं।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/09/img-20251025-wa0031-2025-11-09-13-00-06.jpg)
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us