Advertisment

बरेली में आज खास: सपा के चुनाव प्रभारी अपने कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शहर विधानसभा सभा के प्रभारी निर्मोज यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष अमरोहा) आज बरेली आएंगे। वह सपा के विशेष आमंत्रित सदस्य राज्य कार्यकारिणी हैं।

author-image
Sudhakar Shukla
bareilly

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के निर्देश पर  शहर विधानसभा सभा के प्रभारी निर्मोज यादव  (पूर्व जिलाध्यक्ष अमरोहा) आज बरेली आएंगे। वह सपा के विशेष आमंत्रित सदस्य राज्य कार्यकारिणी हैं। चुनाव प्रभारी निरमोज यादव पार्टी कार्यालय पर  बरेली शहर विधानसभा संगठन, बूथ लेवल पर चल रहें संगठन के गठन की समीक्षा करेंगे । वह महानगर संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों, विधानसभा कमेटी, जोन व सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश देंगें। यह बैठक मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय, बरेली पर दोपहर 1:00 बजे आयोजित की जायेगी। यह जानकारी पंडित दीपक शर्मा सपा 
महानगर महासचिव ने दी। 


दुर्गा नगर इलाके में ट्रांसफार्मर की कमी के चलते उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। बरेली विकास प्राधिकरण की रामगंगानगर आवासीय योजना भी ट्रांसफार्मर की कमी से जूझ रही है। इसके चलते इस इलाके में भी उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और कटौती का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने की वजह से हारुनगला उप केंद्र से जुड़े सीटों पर भी फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। पावर कारपोरेशन के इंजीनियरों का कहना है कि लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की सबसे बड़ी वजह लंबी बिजली की लाइन हैं। इनमें फाल्ट तलाशना मुश्किल होता है। 

काम की बात 

Advertisment

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह की तरफ से बताया गया है कि बरेली में 30 में से 10 जून तक सरकारी कोटे से उपभोक्ताओं को राशन का वितरण किया जाएगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल प्रति यूनिट की दर से मुफ्त में मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को 2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल प्रति यूनिट की दर से मुफ्त में दिया जाएगा। राशन वितरण सरकारी कोटे की दुकानों से सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक होगा। 

खेल जगत 

आज बरेली कॉर्पोरेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता श्री राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज खेल मैदान पर सुबह 8:00 बजे से चल रही है। 

Advertisment

मानव सेवा क्लब की तरफ से 42 वां वार्षिकोत्सव सम्मान और पुस्तक विमोचन समारोह आज शाम 6:30 बजे रोटरी भवन में होगा। 

साहित्यिक संस्था शब्दांगन की तरफ से चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह बिहारीपुर खत्रियन में दोपहर 12:00 बजे से होगा।

Advertisment
Advertisment