/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/22/tTWanL8GQoAAhl8qsZjQ.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
भारतीय कृषि पुस्तकालयाध्यक्ष एवं दस्तावेज विशेषज्ञ संघ की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एसएस रावत को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह कर्नाटक पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया।
रावत को यह प्रतिष्ठित सम्मान भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर स्थित राष्ट्रीय पशु चिकित्सा विज्ञान पुस्तकालय में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पुस्तकालय को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू किया,
रावत ने पुस्तकालय के डिजिटलीकरण की दिशा में अग्रणी पहल करते हुए रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू किया, जिससे पाठकों की सेवाओं में काफी सुधार हुआ। इससे पूर्व संस्थान की पुस्तकालय में ऐसी आधुनिक सुविधा उपलब्ध नहीं थी। गौरतलब है कि श्री रावत हाल ही में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी सेवा यात्रा पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का प्रतीक रही है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us