Advertisment

आइए, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जी, बरेली में आपका स्वागत है....

सरकार की आठ साल की उपलब्धियां जरुर बताइए, मगर बरेली की जनता जानना चाहती है इन सवालों के जबाव.. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज सुबह 10:30 बजे से जीआईसी के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में भाजपा सरकार की 8 साल की उपलब्धियां बताएंगे।

author-image
Sudhakar Shukla
Bhupendra chaudhary, young bharat
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

Advertisment

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज सुबह 10:30 बजे से जीआईसी के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में भाजपा सरकार की 8 साल की उपलब्धियां बताएंगे। वह इस संबंध में प्रशासन की ओर से लगवाए गए मेले का भी उद्घाटन करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भाजपा सरकार की उपलब्धियां बेशक बताएं। आठ साल में योगी सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उनको जनता को बताना भी चाहिए। मगर, जनता की कुछ समस्याएं भी हैं। जनता आपसे इन समस्याओं के हाल के बारे में भी जानना चाहती है।

बरेली में  ग्रामीण इलाको में खासतौर से बहेड़ी, बिथरी आंवला में किसके इशारे पर अवैध खनन हो रहा है। उसे रोकने में प्रशासन के अफसर क्यों नाकाम हैं?

शहरी क्षेत्र में कूड़ा कचरा जमा है। आठ साल से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट क्यों नहीं चल पाया। आपकी केन्द्र और प्रदेश में सरकार है। बरेली में कूड़े का निस्तारण न होने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है l क्या इसके लिए नगर निगम और पीसीबी के अफसर ज़िम्मेदार नहीं हैं?

Advertisment

151 में चालान होने के बाद जमानत मिलने पर आरोपियों से 50 रुपये प्रति तारीख की वसूली किसके कहने पर हो रही है?

सीएमओ दफ्तर में छुट्टी पास कराने सहित बाकी कार्यों के लिए क्यों जिले भर के स्वास्थ्य कर्मियों का पूरे दिन मेला लगा रहता है? बाबू खुलेआम एकांत में बातचीत किसके कहने पर करते हैं।

नगर निगम के निर्माण कार्य के टेंडरो में 40% कमीशन किसके कहने पर लिया जा रहा है। नगर के अधिकारी यह क्रप्शन किसके कहने पर कर रहे हैं? नगर निगम के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहद घटिया है। Ncap के टेंडरो के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता कमीशन लेने की वजह से बहुत खराब है। 

Advertisment

नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपए की लाईटें लगाई गईं। हजारों लाइट जलने से पहले ही बुझ गई। तमाम लाइटें उतर गई। किसने किसके संरक्षण में ये लाइटें उतार ली?

बाजार में नकली दवाएं और उपकरण किसके इशारे पर बिक रहे हैं? सरकारी अस्पताल की दवाएं भी मेडिकल स्टोर पर किसके सरंक्षण में कौन बेच रहा है। 

निर्माण एजेंसियां जो अवैध मिट्टी ला रही हैं, वह कहां से अवैध खनन कर ला रही हैं?

Advertisment

जिले में किसके संरक्षण में गैर पंजीकृत निजी विद्यालय चल रहे हैं? शिक्षा माफियाओं को खुली छूट किसके इशारे पर मिली है।

निजी स्कूलों में आरटीई से गरीब बच्चों का दाखिला क्यों नहीं आसानी से हो पाता है?

निजी स्कूलों में हर साल एडमिशन फीस, कापी-किताब, बैग स्कूल से लेने की बाध्यता किसकी वजह से अभिभावकों पर थोपी जा रही है?

बरेली से दिल्ली रूट किसकी अनुमति से अवैध डग्गामार बसें चल रहीं हैं?

पेस्टीसाइड की दुकानों पर खेती-किसानी नकली दवायें जिले भर में किसके संरक्षण में बिक रही हैं?

कृषि विभाग में बाबू ने किसान से खुलेआम ₹5000 की रिश्वत कृषि यंत्र देने के बदले में मांगी। डीएम के आदेश के बाद भी अभी तक उस बाबू पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

bjp bareilly news
Advertisment
Advertisment