Advertisment

पशुओं का पेट भरने के लिए बरेली में चलेगा भूसा दान अभियान

कई बार चारा न होने से जानवर भूख से मरने लगते हैं। खास तौर से आवारा पशु या गौशालाओं में पढ़ने वाली गाय चारा के अभाव में दम तोड़ देती हैं। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र आंवला में भूसा दान अभियान शुरू कराया है।

author-image
Sudhakar Shukla
eeer
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

कई बार चारा न होने से जानवर भूख से मरने लगते हैं। खास तौर से आवारा पशु या गौशालाओं में पढ़ने वाली गाय चारा के अभाव में दम तोड़ देती हैं। इससे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र आंवला में भूसा दान अभियान शुरू कराया है।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया

 बरेली में भूसा दान अभियान का शुभारंभ यूपी के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर डा ओ पी वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, डा गौरव मोहन, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं ग्राम प्रधान आदि उपस्थिति थे। तहसील सभागार आंवला में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर गौवंशों के पालन के लिए भूसा दान करने के तरीके पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में गायों के पालन पोषण के लिए भूसा दान करने का संकल्प लिया।  पशुपालन मंत्री ने दान किये भूसे को संग्रहण करने के लिए वाहन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, चेयरमैन आंवला, ब्लॉक प्रमुखगण, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सम्मानित जन उपस्थित थे। 
 सभी से गोवंश के पालन पोषण के लिए भूसा दान करने की अपील की। इस क्रम में निराश्रित गोंवशों के पालन पोषण के लिए आंवला चेयरमैन ने 100 कुन्तल, ब्लॉक प्रमुखों ने 50 कुन्तल, ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 20-20 कुन्तल भूसा दान किया। विधानसभा आंवला के जन प्रतिनिधियों, समाजसेवकों, व्यापारियों तथा बड़े किसानों से अपील की गयी कि वे भी भूसा दान कर इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।  और इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।

bareilly news bareilly updates
Advertisment
Advertisment