Advertisment

सख्ती : अनुशासनहीनता और लापरवाही में राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल निलम्बित

डीएम अविनाश सिंह ने एक जमीन विवाद में गोली चलने के बाद अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने पर तहसील आंवला के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

author-image
Sudhakar Shukla
डीएम अविनाश सिंह

डीएम अविनाश सिंह

बरेली,वाईबीन संवाददाता

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आंवला तहसील के भूमि विवाद में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर वहां के राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जमीन विवाद में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के लापरवाही बरतने से थाना अलीगंज क्षेत्र में दो पक्षों में गोली चल गई थी। उसमें पांच ग्रामीण घायल हो गए थे। डीएम ने इस घटना पर तत्काल एक्शन लेकर लेखपाल और कानून गो पर कार्रवाई की।

घटना क्रम की जानकारी देते हुए आंवला की उपजिलाधिकारी ऑवला विदुषी सिंह ने बताया कि ग्राम राजपुर कलॉ थाना अलीगंज तहसील ऑवला में 13 सितंबर को अपरान्ह 03 बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में गोली चली थी। घटना में पाँच व्यक्ति घायल हुए हैं। एक पक्ष से सुरेश पाल सिंह पुत्र छोटे सिंह आयु लगभग 60-62 वर्ष नि० राजपुर कला हाल पता लाईन पार मठिया, तहसील फरीदपुर, वीरेश पाल पुत्र चन्द्रपाल आयु लगभग 70 वर्ष व अनूप पुत्र प्रेमपाल आयु लगभग 16 वर्ष नि०गण राजपुर कला तहसील ऑवला व द्वितीय पक्ष से अतुल पुत्र जमुनाप्रसाद आयु लगभग 30 वर्ष नि० किठोरा थाना हाफिजगंज व राहुल पुत्र ओमप्रकाश आयु लगभग 25 वर्ष नि० संजय नगर थाना बारादरी तहसील बरेली घालय हुए है। वर्तमान में घायलों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। ग्राम राजपुर कला के गाटा सं0 282 रकवा 2.731 हे0 जो संक्रमणीय भूमिधरी श्रेणी-1 (क) की भूमि है। खतौनी में नरेश पाल सिंह, सुरेश पाल सिंह पुत्रगण छोटे सिंह व प्रेमपाल, ऋषिपाल, वीरेश पाल पुत्रगण चन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम के नाम बतौर संक्रमणीय भूमिधर दर्ज है। इस आपराधिक घटना का संज्ञान लेकर राजस्व व पुलिस टीम की उक्त तिथि पर की गई कार्यवाही की गहन छानवीन / जाँच करायी जा रही है। प्रथम दृष्टया क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक द्वारा जॉच के समय सम्पूर्ण तथ्यों को उद्घाटित नहीं किया गया। विवाद की जटिलता के सम्बन्ध में समय से उच्चाधिकारियों को अवगत नहीं कराया गया। 

 उक्त कारणवश क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को अनुशासनहीनता एवं कर्तव्यों के प्रति लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। 

Advertisment
Advertisment