/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/YGF1FROtUW3T7e0tVWdI.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
गर्मी ने अप्रैल की शुरुआत में ही अपना प्रभाव दिखाने शुरू कर दिया है। बरेली में इन दिनों बहुत गर्मी है। तेज धूप के कारण लोगों ने दोपहर को घर से निकलना बंद कर दिया है। लेकिन सूरज ढलने के बाद गर्मी काफी कम हो जाती है। लेकिन अब रात में भी काफी गर्मी है। स्वास्थ्य विभाग भी गर्मी के कारण सतर्क है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी के मौसम में हीट वेव (Heat Waves in UP) के कारण होने वाले रोगों को नियंत्रित करने और उन्हें तैयार करने पर जोर दिया है।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
पूरे दिन बरेली का पारा 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा और हवा की गति 2 किलोमीटर रहेगी। सूर्योदय सुबह 06:01 AM बजे होगा, सूर्यास्त शाम 06:32 PM बजे होगा। बरेली में 6 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार बरेली में आज गुरुवार को 35 डिग्री सेल्सियस, कल शुक्रवार को 36 डिग्री सेल्सियस, परसो शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 37 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हवा में हल्की नमी रहेगी और हवा की रफ्तार धीमी रह सकती है।