/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/12/Ny0OC8XzJaxE4V9oGNmb.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली । बसंत ऋतु के बीच अब दिन में चटख धूप खिलने लगी है। मगर, ठंडी हवाओं का चलन बरकरार है। बीते कुछ दिनों से दिन में धूप के बीच हल्के बादल भी छाए रहते हैं। जबकि रात में मौसम ठंडा हो जाता है। मौसम का यही हाल अभी आगे भी जारी रहने की भविष्यवाणी विशेषज्ञों ने की है।
इसे भी पढ़ें-किसी भी वक्त जारी हो सकती है BJP के जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची, दावेदारों की धड़कनें बढ़ीं
सूर्योदय का समय
रविवार को सुबह 6:49 पर सूर्योदय हुआ। उससे वातावरण में नमी और ठंडापन महसूस हुआ। जैसे ही दिन आगे बढ़ा तो धूप चटक होती गई। मगर, 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। इसलिए गुनगुनी धूप में बासंती सर्दी का एहसास होता रहा। दिन में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और दोपहर या उसके बाद अधिकतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।
इसे भी पढ़ें–केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah हल्द्वानी जाते समय बरेली एयर फोर्स स्टेशन पर क्यों रुके, जानिए... केंद्रीय
अगले 3 दिनों के मौसम का हाल
मौसम विशेषण ने भविष्यवाणी की है कि अगले तीन दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। 17और 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अगले तीन दिन तक कमोबेश मौसम ऐसे ही बना रहेगा। दिन का तापमान बढ़ने सेवातावरण में गर्मी की अधिकता बढ़ेगी। मगर, मध्यम गति से हवाओं का चलना जारी रहेगा। 20 फरवरी को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 20 फरवरी को सुबह से धूप खिलने के आसार नहीं है। दिन में बादल छाए रहने से हल्की और मध्यम गति की बारिश हो सकती है।