Advertisment

तापमान में होगी बढोतरी, रहेगी उमस

गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। बादल छाए रह सकते हैं। भीषण गर्मी के चलते तापमान 40 डिग्री के पपार जाने का अनुमान है। गर्मी के कारण जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बीमार बच्चाें की सख्यां बढ़ गई है।

author-image
Sudhakar Shukla
एडिट
bareilly mausam
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। बादल छाए रह सकते हैं। भीषण गर्मी के चलते तापमान 40 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। गर्मी के कारण जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बीमार बच्चाें की सख्यां बढ़ गई है।


शुक्रवार को सूर्योदय 5:42 बजे हुआ और सूर्य अस्त 6:39 पर होगा। आज दिन का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आगामी 4 दिन तक बारिश के कोई असार नहीं है। ठंडी हवा चलेगी। आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी की तपिश बढ़ेगी। फिलहाल गर्मी झेलने के लिए अब सबको तैयार रहना होगा।  शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

777787

877

वार्ड में 28 बच्चे भर्ती रहे

बृहस्पतिवार को भी वार्ड में 28 बच्चे भर्ती रहे। वार्ड के सभी बेड फुल होने से चार बेड और बढ़ाए गए हैं। चिकित्सक के मुताबिक यहां भर्ती ज्यादातर बच्चों में उल्टी, दस्त, बुखार समेत डायरिया के गंभीर लक्षण मिले हैं।  जिला अस्पताल की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए 128 पर्चे बने। जांच के बाद छह बच्चों की हालत गंभीर मिलने पर उन्हें भर्ती करना पड़ा। वहीं, बुधवार को भर्ती रहे सात बच्चों की तबीयत में सुधार होने पर डिस्चार्ज किया गया। साथ ही, परिजन को घर पर देखभाल संबंधी परामर्श दिया है।

bareilly updates bareilly news
Advertisment
Advertisment