Advertisment

बरेली में विकास के साथ ही हिंदुत्व के एजेंडे को धार दे गए सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में 1000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास तो किया ही। साथ ही नवरात्रि के तीसरे दिन, बरेली में 2011/12 में हुए दंगों के आलावा गाय और गोबर का जिक्र करके समाजवादी पार्टी पर निशाना भी साधा।

author-image
Sudhakar Shukla
yogi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में 1000 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास तो किया ही। साथ ही नवरात्रि के तीसरे दिन, बरेली में 2011/12 में हुए दंगों के आलावा गाय और गोबर का जिक्र करके समाजवादी पार्टी पर निशाना भी साधा। 

नवरात्रि, गाय, गोबर और दंगों का जिक्र कर सेट कर दिया 2027 के चुनाव का एजेंडा

अपने लगभग एक घंटे के भाषण में सीएम योगी ने विकास के साथ ही हिंदुत्व के एजेंट को धार देकर यूपी में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का एजेंडा भी एक तरह से सेट कर दिया। बरेली कॉलेज मैदान में सीएम योगी के तेवरों से देख कर लगा कि भाजपा वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव विकास और हिंदुत्व के एजेंडे पर ही खुलकर लड़ेगी। मंच पर मुख्यमंत्री  ने अपने भाषण की शुरुआत में बरेली के ज्यादातर जनप्रतिनिधियों का नाम लिया। इनमें सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डीसी वर्मा, श्यामबिहारी लाल, बहोरंलाल मौर्य, एमएलसी महाराज सिंह और संगठन के पदाधिकारी जैसे जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा और अधीर सक्सेना भी शामिल थे। मुख्यमंत्री का पूरा फोकस विकास के साथ स्थानीय सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारियो के सम्मान पर भी था।

yogi..

योगी सरकार में जनप्रतिनिधियों की अनसुनी पर मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश

योगी सरकार में अक्सर यह मसला उठता रहता है कि उनकी अपनी सरकार में ही सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारियो की बात पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नहीं सुनते हैं। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने मंच सेइनका नाम लेकर यह संदेश देने की कोशिश की कि भाजपा सरकार में जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारी का पूरा सम्मान है। मुख्यमंत्री ने 933 करोड़ की 132 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोक लोकार्पण भी किया। 

Advertisment

yogi,,

शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं में मुख्यमंत्री ने हाईटेक एम्बुलेंस भी बरेली को समर्पित की। सीएम ने कहा कि अगर समाज सुशिक्षित और स्वस्थ है तो वह अपने विकास की संभावनाओं को खुद ही आगे बढ़ा देगा। वहीं, अगर समाज की शिक्षा और स्वास्थ्य में कमी है तो वह पिछड़ता चला जाएगा। उन्होंने कहा की 1 अप्रैल से सभी सरकारी स्कूलों में नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। उन्होंने पूरे प्रदेश में अभिभावकों से अपील की कि वह बच्चों को स्कूल भेज कर अभियान में सहयोग करें। कोई भी बच्चा स्कूल जाने से छूटने न पाए।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास की बात तो की लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला करने में भी पीछे नहीं रहे। योगी ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि जिनको गाय के गोबर से दुर्गंध आती है, वह गाय की सेवा कैसे कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने बीते दिनों कन्नौज में बयान दिया था कि जिनको गाय की दुर्गंध पसंद है, वह गौशालाएं खोल रहे हैं। उनको इत्र की खुशबू पसंद है। इसलिए उन्होंने कन्नौज में इत्र की फैक्ट्री खोली। 

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला करते हुए  कहा कि सड़कों पर आवारा पशु सामाजवादी पार्टी की देन हैं। सपा के राज में दंगे होते थे। बरेली में भी देंगे हुए।  उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात की। कहा कि इसके लिए सबको मिलकर काम करना पड़ेगा। यूपी अब विकास के पथ पर आगे बढ़ चुका है। भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए यूपी की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन करनी पड़ेगी।

Advertisment
CM Yogi Adityanath bareilly news bareilly updates
Advertisment
Advertisment