Advertisment

Bareilly News: नेशनल हाईवे पर बंद ढाबे के पास 10 माह की बच्ची का शव मिला, शरीर पर खरोंच के निशान

बरेली में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे किनारे फरीदपुर थाना क्षेत्र में करीब 10 माह की बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची के शव पर जानवरों के दांतों के निशान थे। इसकी चर्चा फैलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची थाना फरीदपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की।

author-image
Sanjay Shrivastav
fffff

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे किनारे फरीदपुर थाना क्षेत्र में करीब 10 माह की बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची के शव पर जानवरों के दांतों के निशान थे। इसकी चर्चा फैलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची थाना फरीदपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फरीदपुर इलाके का मामला, बंद पड़े जनता ढाबा के पास मिला पड़ा था शव

फरीदपुर में बड़े बाईपास के किनारे बंद पड़े जनता ढाबे के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे लोगों ने खून से लथपथ बच्ची का शव पड़ा देखा। इसकी चर्चा फैली तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। बच्ची की शिनाख्त कराने की कोशश की, लेकिन नहीं हो सकी। इस बीच मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस बोली- किसी जानवर ने लाकर डाला है, जांच की जा रही

फरीदपुर पुलिस के अनुसार बच्ची के शव पर कई जगह खरोंच के निशान थे। जैसे किसी जानवर ने उसे नोचा हो। पुलिस का मानना है कि किसी जानवर ने मृत बच्ची को यहां लाकर डाला है। बच्ची की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में कहीं से कोई बच्ची गायब तो नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है।

कहीं तंत्र-मंत्र का शिकार तो नहीं हुई बच्ची

बताते हैं कि बच्ची के बाएं पैर में लाल और दाहिने पैर में काले रंग का धागा बंधा था। बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। लोगों का मानना है कि इस तरह के काम कथित तांत्रिक करते हैं। चर्चा यह भी है कि मंत्र-मंत्र क्रिया करने के बाद बच्ची के शव को फेंका गया हो।

Advertisment
Advertisment
Advertisment