Advertisment

भाजपा नेताओं में लोकसभा चुनाव की लड़ाई, सोशल मीडिया के जरिए सतह पर आई

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में आंवला से भाजपा लोकसभा 15 हजार से ज्यादा वोटों से हार गई। तबसे भाजपा के बड़े नेताओं में चिनगारी अंदर ही अंदर सुलग रही थी।

author-image
Sudhakar Shukla
dharmendra kashyap01
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में आंवला से भाजपा लोकसभा 15 हजार से ज्यादा वोटों से हार गई। तबसे भाजपा के बड़े नेताओं में चिनगारी अंदर ही अंदर सुलग रही थी। मगर, अब यह लड़ाई सोशल मीडिया के जरिए सतह पर आने लगी है। महर्षि कश्यप 
जयंती के मौके पर अपने सजातीय नेताओं के बीच भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने लोकसभा चुनाव हराने वाले अपनी ही पार्टी के नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि उनका चुनाव तो अब निपट चुका है। मगर, उनकी पार्टी के जिन नेताओं ने उनको तीसरी
बार लोकसभा में जाने से रोका। वह उन नेताओं को 2027 के चुनाव में विधानसभा का मुंह नहीं देखने देंगे। लोकसभा चुनाव में हार का एक-एक से निश्चत बदला लिया जाएगा। हम तुम्हारी ईंट से ईंट बजाकर ही छोड़ेंगे। जिसने लोकसभा में जाने से रोका, वह 2027 में बच नहीं सकता। सजातीय लोगों से धर्मेंद्र कश्यप ने कहा-अपनी राजनीतिक ताकत को पहचानों। 

पूर्व सांसद धर्मेद्र कश्यप के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने भाजपा के अंतर तहलका मचाया। इसके बाद धर्मेंद्र कश्यप यहीं पर नहीं रुके। फरीदपुर में भाजपा के एक कार्यक्रम में भी उन्होंने लोकसभा चुनाव में विभीषण की भूमिका निभाने वाले पार्टी नेताओं पर निशाना साधा। उसके बाद उनकी फेसबुक आईडी से एक और पोस्ट वायरल हुई। उसमें उन्होंने लिखा-जिन सांपों को गुरुर है अपने जहर पर मैं उन्हें बता दूं कि मैं उनका इलाज करना जानता हूं। धर्मेद्र कश्यप की सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट पर पूर्व सांसद और भाजपा अंदर उनके विरोधियों ने प्रतिक्रिया देना भी शुरू कर दिया है। निर्देश राठौर ने लिखा- बकबक रह गई है मुंह के अंदर मैं तो अब नवाब दूल्हा तंबाकू रगड़कर खाता हूं। फाल्तू बैठा रहता हूं। क्या करुं। बाद में यही सुर निकलेगा  पंडितजी, माफ करना, गलती म्हारे से हो गई। विजय सिंह ने सांसद की पोस्ट की प्रतिक्रिया पर लिखा-तो किसी दिन चलके इलाज कर दें उसका। सोनू ठाकुर ने लिखा-खुलकर कहता हूं कि धर्मेंद्र कश्यप की औकात क्या है। अब अगर जब भी चुनाव लड़ेगा तो सोनू ठाकुर वहां से हराएगा। एक अन्य प्रतिक्रिया में कहा कि रस्सी जल गई, लेकिन बल नहीं गया। बहरहाल, पूर्व भाजपा सांसद की सोशल मीडिया पर अपनी ही पार्टी के माननीयों को खुलेआम दी जाने वाली चुनौती को भाजपा के बड़े नेता लोकसभा चुनाव की खिसियाहट के रुप में देख रहे हैं। 

कीर्ति कश्यप के फ्लैक्स से गरमाई दातागंज की सियासत

Advertisment

मिशन-2027, 117 दातागंज विधानसभा पूर्व सांसद धर्मेद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप भी राजनीति में सक्रिय है। कीर्ति कश्यप ने दातागंज विधानसभा क्षेत्र में अपने नाम के फ्लैक्स लिखाकर लगवा दिए हैं। उसमें लिखा है-मिशन-2027। 117 दातागंज विधानसभा। next mla. इसका मतलब, पूर्व सांसद ने दातागंज विधानसभा क्षेत्र से अपनी बेटी कीर्ति कश्यप को चुनाव लड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भाजपा से इस क्षेत्र के वर्तमान विधायक हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में कीर्ति कश्यप राजीव कुमार सिंह बब्बू के लिए खुली चुनौती पेश कर सकती हैं।

bjp
Advertisment
Advertisment