Advertisment

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अब दूसरा पिंजड़ा लगाया

खेतान फैक्टरी परिसर में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अब दूसरा पिंजड़ा लगाया है। यहां मेमना भी बांध गया है। निगरानी के लिए वन कर्मियों को लगाने के साथ ही टीम ने फैक्टरी के आसपास अकेले न जाने की अपील ग्रामीणों से की है।

author-image
Sudhakar Shukla
tttt
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

खेतान फैक्टरी परिसर में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने अब दूसरा पिंजड़ा लगाया है। यहां मेमना भी बांध गया है। निगरानी के लिए वन कर्मियों को लगाने के साथ ही टीम ने फैक्टरी के आसपास अकेले न जाने की अपील ग्रामीणों से की है। 
लंबे समय से बंद पड़ी फैक्टरी के परिसर में पेड़-पौधे उग आए हैं। चौकीदार का कहना है कि यहां काफी समय से तेंदुआ घूम रहा है। उसने कई बार शिकायत भी की मगर वन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बीते दिनों उसने तेंदुए का वीडियो बना लिया। इसे देखने के बाद वन विभाग ने तेंदुए की मौजूदगी स्वीकार की। हालांकि, तमाम कवायदों के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका है। 

बुधवार को सुड़ियावा में घास काट रही महिलाओं को भी तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद महिलाएं घास छोड़कर भाग खड़ी हुईं। तेंदुआ पकड़े न जाने को लेकर फैजुल्लापुर के साथ ही गौटिया लाड़पुर, सुड़ियावा के ग्रामीण भी दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले आठ दिन से तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। इसके बाद भी वन विभाग उसे पकड़ नहीं पाया है। 


चौकीदार ने फैक्टरी छोड़ी 

Advertisment

तेंदुआ दिखने के बाद दहशत में आए चौकीदार अजय कुमार ने भी फैक्टरी छोड़ दी है। आसपास के गांवों के लोग भी डर के साए में हैं। डर के चलते ग्रामीणों खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं। इससे धान की रोपाई भी प्रभावित हो रही है। फसलों की निगरानी भी नहीं हो पा रही। वन विभाग की ओर से यहां निगरानी के लिए मोहम्मद असरफ व रामसेवक को लगाया गया है। ये लोग फैक्टरी परिसर में बने भवन की छत से निगरानी कर रहे हैं। वन दरोगा माधौसिंह ने बताया कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Advertisment
Advertisment