Advertisment

मिलावट का खेल...97 में 57 नमूने गुणवत्ता में फेल

पिछले महीने होटल, परचून दुकान, ढाबा, ठेलों-खोमचों पर बिकने वाले फास्ट फूड से लिए गए 97 नमूनों की जांच की गई। इसमें 57 नमूने अधोमानक पाए गए।

author-image
Sudhakar Shukla
download5
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

पिछले महीने होटल, परचून दुकान, ढाबा, ठेलों-खोमचों पर बिकने वाले फास्ट फूड से लिए गए 97 नमूनों की जांच की गई। इसमें 57 नमूने अधोमानक पाए गए। काबुली चना और बूंदी के नमूने जांच में असुरक्षित मिले।
दो दिन पहले ही खाद्य सुरक्षा विभाग को 97 खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला से मिली है। इसमें 57 नमूने गुणवत्ता की जांच में खरे नहीं उतरे हैं। दो खाद्य पदार्थों के नमूने असुरक्षित मिले हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक हैं। इनमें गैनी अलीगंज में वजाहिद हुसैन के यहां बूंदी और गली नंबर पांच राजीव कॉलोनी सुभाषनगर के महेंद्र सिंह चौहान के यहां से काबुली चना का नमूना जांच में असुरक्षित पाया गया।

उड़द की दाल के नमूना जांच में मानक पर खरा नहीं उतरा

सीबीगंज में फ्रेंड्स कॉलोनी के गोपाल कुमार, पस्तौर सीबीगंज के पवन भारद्वाज व नरियावल के जितेंद्र प्रसाद के यहां से अरहर की दाल का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है। बजरिया पूरनमल के मनोज गोयल के यहां से बेसन, वार्ड-15 बुखारपुरा के सुनील कुमार के यहां से गेहूं का आटा, नवाबगंज में खटौआ के मो. नावेद के यहां से उड़द की दाल के नमूना जांच में मानक पर खरा नहीं उतरा है।

Advertisment

प्रेमनगर में बानखाना चौराहे पर इमरान के यहां से संग्रहीत दूध का नमूना भी अधोमानक मिला है। फालतूगंज के कमल की दुकान से दाल-मसूर, हजियापुर सैय्यदों वाली मस्जिद के रहीस मियां के यहां से बेसन, शहदाना रोड निकट वली साहब की मस्जिद के पास बिलाल हुसैन के यहां से आम पापड़ का नमूना मानक से विपरीत मिला है। शास्त्रीनगर के नन्हें लाल गुप्ता की दुकान से लिया गया मैदा का सैंपल, अभयनगर चनेरी में मो. अकरम के यहां मूंगदाल व मसूर दाल, भोजीपुरा के सेडा भैरपुर के श्याम बिहारी के यहां की मसूर की दाल का नमूना अधोमानक मिला है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि प्रयोगशाला की जांच में जिस नमूने की गुणवत्ता असुरक्षित मिली है, उनके विरुद्ध एसीजेएम न्यायालय में वाद दाखिल करेंगे। 

Advertisment
Advertisment