/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/26/dha-2025-07-26-10-04-18.jpg)
शादी का रिश्ता तय होने के बाद लड़की वालों ने लड़के पर सनातन धर्म छोड़ने का दबाव बनाया। लड़के की मां ने इज्जतनगर थाने में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वीर सावरकर नगर पीएनबी कॉलोनी निवासी सोमवती देवी ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की महिला हैं लेकिन सनातन धर्म में विश्वास रखती है। उनके पुत्र मनोज कुमार प्राथमिक शिक्षक हैं। बदायूं निवासी परिचित ओमकार सिंह ने पुत्री से मनोज के विवाह की बात की। सोमवती ने गोद भराई कर शादी की तैयारी शुरू कर दी। तब ओमकार सिंह, उनकी पत्नी सदावती गौतम, पुत्री उमा गौतम, दामाद अंशुल, पुत्र विमल गौतम और डिग्री कालेज के प्रवक्ता डॉक्टर सूर्य प्रकाश गौतम को लगी तो वह मनोज पर सनातन धर्म छोड़ने का दबाव बनाने लगे।
ऐसा न करने पर रिश्ता तोड़ने और दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। घर आकर मनोज की पिटाई की। दो दिन के अंदर सनातन धर्म छोड़ने या दस लाख रुपये देने की बात कही। इज्जतनगर थाने में मनोज की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनोज व उनके परिवार पर लड़की वालों ने बदायूं में पहले ही रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।