/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/18/hlKwTDa3hw7U9UtPJOMz.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
वर्ल्ड हेरिटेज दिवस पर पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट ने सरकार से गंगा स्वच्छता के लिए अलग से बोर्ड का गठन करने की मांग की है। इन संगठनों का कहना है कि सरकार को भारतीय संस्कृति की ऐतिहासिक विरासत वाली चीजों को संरक्षित करने के लिए अलग से बोर्ड का गठन करने की जरूरत है।
बरेली में भी बहुत सी ऐतिहासिक धरोहर
पंजाबी संगठन बरेली के महानगर महामंत्री मनोज अरोड़ा ने बताया कि पूरे देश में बहुत सी ऐतिहासिक धरोहर हैं। इन सबको संभालकर रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। केंद्र एवं प्रदेश सरकारों के पुरातत्व विभागों की जिम्मेदारी है कि वह इस दिशा में और भी तेजी से कम करें। उन्होंने कहा कि बरेली में भी बहुत सी ऐतिहासिक धरोहर हैं। इसी में एक सबसे महत्वपूर्ण रामगंगा है। गंगा का पवित्र जल (पानी) केवल हिन्दू ही नहीं, सभी धर्मों के लोग पीते हैं। खेती में भी इस्तेमाल करते हैं। अन्य कार्यों में गंगा जल का इस्तेमाल कर हम अपना जीवन सार्थक करते हैं।
अरोड़ा ने कहा कि जीवन दायिनी गंगा को स्वच्छ रखना केवल सरकारों की ही नहीं, हम सभी की भी जिम्मेदारी है। हम सभी भारतवासी गंगा की सफाई के लिए समय समय पर अपने आप से भी श्रम दान करें। गंगा या उससे जुड़ी सहायक नदियों जैसे रामगंगा में किसी भी प्रकार का कचरा न फेंके। कल कारखानों को भी जिम्मेदारी के साथ गंगा की स्वच्छता का पालन करना चाहिए। सरकार को चाहिए कि गंगा सफाई के लिए एक बोर्ड का गठन करे। इसमें बड़ी बड़ी बड़ी फैक्ट्रियों से भी फंड एकत्र कर गंगा सफाई में खर्च करके गंगा को स्वच्छ रखा जाए।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us