/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/05/WsagfknyeUHWHjX5SfWI.jpeg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
अभी तक लोग आवारा कुत्ते और बंदरों के हमला करने से दहशत में थे। मगर पीलीभीत के अमरिया में खूंखार बना एक घोड़ा लोगों पर हमला कर देता है। यह घोड़ा अब तक कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है, जिससे इलाके के लोग दहशत में हैं।
पीलीभीत के अमरिया का मामला, सार्वजनिक स्थानों पर रहता है हमलावर घोड़ा
अमरिया के लोगों का कहना है कि हमलावर घोड़ा बाजार, तहसील परिसर और अन्य सार्वजनिक जगहों पर अपना डेरा जमाए रहता है। वह अचानक लोगों पर हमला देता है। लोग दौड़कर बचने का प्रयास करते हैं तो घोड़ा पीछे दौड़कर हमला कर देता है। अब तक यह कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है। उसकी वजह से लोग बाहर निकलने से डरने लगे हैं।
खूंखार घोड़ा कई लोगों को कर चुका है घायल
पीलीभीत की अमरिया तहसील में काम से पहुंचे बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव अरसिया बोझ निवासी मोहम्मद अफसर पर घोड़े ने हमलाकर काट लिया। उनका अमरिया सीएचसी में इलाज कराया गया। एक सप्ताह पहले अमरिया कस्बे के किशन को इसी घोड़े ने हमलाकर घायल कर दिया था। वह एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा रहे हैं। अमरिया ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धन सिंह का कहना है कि घोड़े को गोशाला में नहीं रखा जा सकता है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us