Advertisment

गर्म पछुआ हवा चलने से उमस बढ़ी, धूप ने झुलसाया

दक्षिण पूर्व दिशा से चलने वाली गर्म हवा ने हाल-बेहाल कर दिया है। कल से बदलेगा मौसम, बादल और बारिश होने का अनुमान है। आज दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

author-image
Sudhakar Shukla
एडिट
bareilly
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

दक्षिण पूर्व दिशा से चलने वाली गर्म हवा ने हाल-बेहाल कर दिया है। कल से मौसम बदलेगा, बादल और बारिश होने का अनुमान है। आज दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम विभाग की सबसे बड़ी वेबसाइट आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि 12 जून या उसके बाद ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 

गर्म लू चलने से स्वास्थ को नुकसान हो सकता है

बुधवार को सुबह सूर्योदय 5 बजकर 14 मिनट पर हुआ। सुबह से उमस रही। कुछ ही देर में धूप की तीव्रता बढ़ने लगी। आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। दिन में भीषण गर्मी और उमस देखने को मिलेगी। आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी। गर्म लू चलने से स्वास्थ को नुकसान हो सकता है। 

Advertisment

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ अतुल अग्रवाल का कहना है कि अरब सागर से उठने वाले चक्रवाती तूफान की गति धीमी होने से मानसून की रफ्तार भी कमजोर पड़ चुकी है। इसके चलते बारिश में कमी हो सकती है। उच्च वायु दाब होने से बादल छाए होने के बाद भी पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं होती। इसके विपरीत धूप की तीव्रता बढ़ने से बादल होने के बाद भी वातावरण में उमस रहेगी। आगामी तीन दिन तक आसमान में बादल तो रहेंगे लेकिन यह बारिश में तब्दील नहीं होंगे। ये बादल तेज धूप में गर्मी और तपिश का अहसास कराएंगे। हालांकि 12 जून से मौसम में एक बार फिर से बदलाव आएगा। उसके बाद पछुआ हवा चलेगी और बादल और बारिश के आसार बन सकते हैं।

Advertisment
Advertisment