Advertisment

ससुराल वालों ने इतना सताया, परेशान होकर बहू ने फंदा लगाया

कानून और शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद घरों में महिलाओं का उत्पीड़न बंद नहीं हो रहा है। महिला उत्पीड़न का एक और मामला हाफिजगंज इलाके का सामने आया है।

author-image
Sanjay Shrivastav
Hafizganj
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

बरेली। कानून और शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद घरों में महिलाओं का उत्पीड़न बंद नहीं हो रहा है। महिला उत्पीड़न का एक और मामला हाफिजगंज इलाके का सामने आया है। जहां ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी।

बरेली के हाफिजगंज इलाके को मामला, वर्ष 2018 में हुई थी शादी

बरेली जिले के थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी जगमोहन ने बताया वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी बेटी रेनू की शादी गांव मिलक मोहम्मदपुर डाकिया के रहने वाले शिशुपाल के साथ की थी। उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया, लेकिन रेनू के ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि शादी कुछ दिन बाद ही उन्होंने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। वह मांग पूरी नहीं कर पाए तो ससुराल में रेनू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।

शनिवार रात हुआ पति से विवाद, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

बताते हैं कि शनिवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद रेनू ने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मायके वालों को इस घटना की जानकारी रविवार सुबह को हुई। इसके बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे तो रेनू मृत पड़ी मिली। पिता जगमोहन का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर रेनू को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisment
Advertisment