Advertisment

Bareilly News: कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए मंत्री ने कह दी ऐसी बात...कांग्रेसियों ने की बर्खास्त करने की मांग

बरेली में कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी की। इसके विरोध कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

author-image
Sanjay Shrivastav
धरने पर बैठे कंग्रेसी
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी की। इसके विरोध कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

मंत्री विजय शाह ने देश, भारतीय सेना और नारी का अपमान किया: अशफाक सकलैनी

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि यह देश, भारतीय सेना और नारी का अपमान है, जिसे देशवासी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे मंत्री को तुरंत ही बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी महिलाओं का अपमान ना कर सके।

मंत्री ने नारी का ही नहीं, भारतीय संस्कृति का भी अपमान किया: दिनेश दद्दा एडवोकेट

Advertisment

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा की भारत की संस्कृति और भारतीय महिलाओं को पूरे विश्व में सम्मानजनक तरीके से देखा जाता है। यह हमारे देश की नारी का ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का भी घोर अपमान है। जिसे कांग्रेस पार्टी और यहां की महिलाएं कभी बर्दास्त नहीं करेंगी। ऐसा बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।

मंत्री की हरकत से पूरा देश गुस्से में है: डॉ केबी त्रिपाठी

महापौर प्रत्याशी रहे गुरुजी डॉ केबी त्रिपाठी ने कहा की मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने सेना की जांबाज अधिकारी का जो अपमान किया उससे पूरा देश गुस्से में है। भारतीय सेना को पूरे विश्व में साहस और वीरता के लिए एक अलग सम्मान की दुष्टि से देखा जाता है। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने महिलाओं का ही नहीं, इससे भारतीय सेना का भी अपमान किया है। 

प्रदर्शन के दौरान ये रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा, सुबोध जौहरी, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, रविंद्र सहारा, डॉ मेहंदी हसन, रमेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार, महेंद्र पाल, योगेश जायसवाल, संजीव अग्रवाल, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, तीर्थ मधुकर, सतीश चंद्र, आरबी सिंह, डॉ हरीश गंगवार, धीरज दीक्षित, राम भरोसे लाल, मुजम्मिल हुसैन खान, लइक खान, मोईद सिद्दीकी, देवेंद्र श्रीवास्तव, नजमी खान, जोया आदि उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment