Advertisment

कांवड़ यात्रा के मार्गों को जगमग कर गड्ढा मुक्त कराएगा नगर निगम

कांवड यात्रा के मार्गों को स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था से नगर निगम जगमग कमाएगा। मंदिरों की ओर जाने वाले सभी मार्ग गड्ढा मुक्त कराए जाएंगे। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद नगर आयुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

author-image
Sudhakar Shukla
WhatsApp
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता। 

Advertisment

कांवड यात्रा के मार्गों को स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था से नगर निगम जगमग कमाएगा। मंदिरों की ओर जाने वाले सभी मार्ग गड्ढा मुक्त कराए जाएंगे। जिलाधिकारी अनिनाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नगर निगम का निर्माण निभाग कांवड़  यात्रा के मार्गों  का स्थलीय निरीक्षण कर मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कराएगा और इसके बाद मरम्मत होगी। मार्गों की प्रकाश व्यवस्था को ठीक करने के लिए पथ प्रकास विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। कर्मचारियों की ड्यटी लगाकर जबाबदेही तय होगी।

ताजिये की ऊंचाई जमीन से लगाकर 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिये 

बैठक में निर्देश दिए कि यदि मार्गों पर कहीं जलभराव की समस्या है तो जुलूस से पहले हर हाल में पम्प सेट आदि लगाकर पानी निकलवा दिया जाए। ताजिये की ऊंचाई जमीन से लगाकर 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिये( इस बात को प्रत्येक ताजियेदार तक अनिवार्य रुप से पहुंचा दिया जाए। निर्देश दिए गए कि बारिश के मौसम के दृष्टिगत जगह-जगह जलभराव की सम्भावना है तथा तेज आंधी आने पर पेड़ आदि की डालियां टूटे तो उन्हें भी मार्गों से हटवाना है। बिजली तारों के अलावा इंटरनेट व केबिल के तारों का भी विशेष ध्यान रखा जाए। 

Advertisment

उप जिलाधिकारियों/पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए कि थाने वार ताजियादारों व स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देशित करें कि ताजियों की ऊंचाई व्यक्ति या वाहन के साथ 12 फीट तक ही होनी चाहिए। 

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्साधिकारी विश्राम सिंह, ए0सी0एम0, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अपर नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक शहर/देहात, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment