/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/9j4X5jPdjdrSLKhQJpUz.jpg)
बरेली,वाईबीएन संवाददाता
गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पर सपा कार्यालय पर भी ध्वाजारोहण किया गया।
जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा खतरा संविधान पर ही मंडरा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीति और नियत संविधान विरोधी है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की गंगा - जमुनी संस्कृति को ठेस पहुँच रही है। समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी संविधान और एकता को बचाना है।
इसे भी पढ़ें-फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ बरेली के कैलेंडर का विमोचन
एकता को बनाए रखने के लिए करना होगा काम।
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि लोकतंत्र बचाना है तो इस भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर लोहिया और अम्बेडकर साहब के अनुयायियों को सत्ता में लाना होगा। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा संविधान का सम्मान, आपसी भाईचारा तथा सामजिक सौहार्द कायम रखने के लिए हमें हर क़ीमत पर एकता को बनाए रखने के लिए काम करना होगा।
इसे भी पढ़ें-रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने भी धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
मान सिंह यादव ने फहराया तिरंगा
सपा कार्यालय पर तिरंगा फहराने का काम सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मान सिंह यादव ने सलामी के साथ पूरा कराया। ज़िला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार एड. अनुज गंगवार व राजेश मौर्या , ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, सुरेन्द्र सोनकर, ब्रजेश श्रीवास्तव, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव व महानगर अध्यक्ष सरताज़ गज़ल अंसारी, अनिल जौहरी, पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी, महानगर सचिव सचिव मो. वसीम, सय्यद ज़मील अहमद, नाज़िम कुरैशी, चंद्रसेन पाल, रेहान अंसारी, बाबर अली, ऋषि यादव, बाबा साहब वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमित गिहार , हरिपाल फ़ौजी, फ़ौजी राकेश यादव, फ़ौजी जगदीश यादव, नवीन कश्यप, संजीव कश्यप, रणवीर सिंह जाटव, रामसेवक प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, डॉ. सि. पी आर्या, गोपाल कश्यप, अनुज राठौर मौजूद थे।