Advertisment

दंगाई अब भागकर चूहे के बिल में छिप चुके हैं, बरेली में बोले सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब बरेली में दंगे होते थे लेकिन अब बरेली बदल चुका है। दंगाई भाग कर चूहे के बिल में छुप गए हैं। बरेली विकास के पद पर आगे बढ़ चुका है।

author-image
KP Singh
एडिट
cm yogi in bareilly
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Bareilly News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब बरेली में दंगे होते थे लेकिन अब बरेली बदल चुका है। दंगाई भाग कर चूहे के बिल में छुप गए हैं। बरेली विकास के पद पर आगे बढ़ चुका है।

CM Yogi Adityanath मंगलवार को बरेली दौरे पर पहुंचे। बरेली कॉलेज ग्राउंड में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। यहां से प्रदेशभर में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही बरेली जिले की 932 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सीएम योगी ने कहा कि अब बरेली स्मार्ट हो चुका है। बरेली में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत ऐतिहासिक काम हुए हैं। जनता को काफी सुविधा मिली है। 933 करोड़ की 132 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आपको नंबर एक की अर्थव्यवस्था बनने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।

Advertisment

सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु समाजवादी पार्टी की देन

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सड़कों पर जो आवारा पशु घूम रहे हैं, वह समाजवादी पार्टी की देन है। सीएम ने कहा कि जिनको गाय के गोबर से दुर्गंध आती है, वह गाय की सेवा कैसे कर सकते हैं। 

वनमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेलीवासी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में आज से स्कूल चलो अभियान शुरू किया है। सभी विभाग इस अभियान में सहयोग दें। उन्होनें कहा कि कोई भी अभियान जनता के सहयोग से ही सफल होता है। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बरेली कॉलेज मैदान में पहुंचे। पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उनका स्वागत किया। वनमंत्री ने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए युवाओं से कहा कि नौकरी देने वाला बनो।

bareilly bareilly news CM Yogi Adityanath
Advertisment
Advertisment