/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/27/dYkXaEDIxrwhYCxZFh1B.jpg)
बरेली में कश्यप समाज सेवा समिति के कश्यप व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में आए पूर्व मंत्री एवं पूर्व एमएलसी और समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने नेहरू युवा केंद्र में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा की केंद्र सरकार को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे सरकार में बैठे लोगों की बड़ी लापरवाही है। आतंकी हमलों में लगातार सैनिक मारे जा रहे हैं। सरकार चंद लोगों को अमीर बनाने के चक्कर में सेना के बजट में कटौती कर रही है। अग्निवीर जैसी योजना चलाकर सेना को कमजोर किया जा रहा है। देश सुरक्षा से लगातार खिलबाड़ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पहलगांव में बड़ी घटना को अंजाम दिया। इस मामले में समाजवादी पार्टी सरकार के साथ है। सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए, जिससे आतंकी दोबारा कोई ऐसी हरकत न करें।
नौकरियां छीन रही सरकार, कश्यप समाज और पीडीए करेगा व्यापार
प्रेसवार्ता से पहले कश्यप समाज सेवा समिति की ओर से रविवार को आयोजित कश्यप व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि सरकार नौकरियां छीन रही है। इसलिए कश्यप और पीडीए समाज व्यापार में बढ़-चढ़कर भागीदारी करे। डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने कश्यप-निषाद समाज का मुख्य कार्य मछली पालन और नाव चलने का कार्य छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया है।
व्यापार और राजनीति में भागीदारी के लिए समाज को प्रोत्साहित करें: शिवचरण कश्यप
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा के बरेली जिले में लगभग चार लाख से अधिक कश्यप समाज के वोटर हैं। समाज के लोगों को ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे, जिसके जरिए समाज को व्यापार और राजनीति में भागीदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। द्रोण कश्यप ने कार्यक्रम में आने के लिए व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। संचालन कश्यप समिति अध्यक्ष एडवोकेट संत कुमार ने किया एवं सह संचालन समिति के महासचिव द्रोण कश्यप कश्यप ने किया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, मीडिया प्रभारी दीपक यादव, अमित राज सिंह यादव, शिवम सागर के अलावा समिति के उपाध्यक्ष रामदास कश्यप, समिति कोषाध्यक्ष राजवीर कश्यप, नवीन कश्यप, संजीव कश्यप, आदित्य कश्यप, टीकाराम कश्यप, ऋषि भूषण कश्यप, अवधेश कश्यप, विष्णु कश्यप, मनोहर यादव, अनिल पटेल, आदित्य कश्यप, शशि भूषण कश्यप, विक्रम कश्यप, महेंद्र कश्यप, भीमसेन आदि मौजूद रहे।