/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/30/FMIMEq7URXJC3fabTBIW.jpg)
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से एल बी एस कांवेंट स्कूल संजय नगर में भगवान् परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव अवस्थी और संचालन महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने किया।
वक्ताओं ने भगवान् परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में गायत्री मंत्र का वाचन किया गया। परशुराम के गुणों का वर्णन करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय राज शर्मा ने कहा कि शस्त्र शास्त्र की विद्या प्रदान करने वाले परशुराम हम सबके आराध्य हैं। उनकी कृपा से आज अक्षय तृतीया की पुण्यतिथि सबको मंगल प्रदान करती है। उनका जन्मोत्सव प्रेरणा प्रदान करता है।
जिलाध्यक्ष संजीव अवस्थी ने भगवान् परशुराम के पिता जमदग्नि और मां रेणुका की कथाओं का विस्तृत विवरण दिया और कहा कि माता पिता का आज्ञाकारी पुत्र हो तो परशुराम जैसा हो ताकि आगामी पीढ़ी उनसे सीख सके। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण भारद्वाज ने भगवान् परशुराम के गुणों का वर्णन करते हुए कहा कि परशुराम आज की पीढ़ी के लिए आदर्श और प्रेरणादायी हैं क्योंकि आतताइयों से भूमि जीतकर गरीबों को दान कर देना, शस्त्र शास्त्र की शिक्षा के संदेश वाहक , माता पिता की आज्ञा के पालक और राक्षसों के संहारक के गुण परशुराम जी को आज प्रासंगिक बना देते हैं।
परशुराम के जन्मोत्सव पर जगह जगह पर पूजन हो
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने भगवान् परशुराम के संबध में एक गीत सुनाकर वातावरण परशुराममय कर दिया। उनके बोल थे - परशुराम के जन्मोत्सव पर जगह जगह पर पूजन हो।मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने श्लोकों के माध्यम से परशुराम का महत्व बताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में मां रेणुका का मंदिर है, जहां अक्षय तृतीया को विशाल मेला लगता है और परशुराम जी का पूजन होता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष ने घोषणा की कि इस वर्ष बरेली में भगवान् परशुराम जी की भव्य मूर्ति की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इनमें अजयराज शर्मा, मुकेश पांडे, अरुण शुक्ला, प्रवीण भारद्वाज, विशाल शर्मा, संजीव अवस्थी, रामकृष्ण शुक्ला, प्रखर पाठक, प्रमोद मिश्रा, डाॅ मनोज मिश्रा, अभिषेक शर्मा, दीपक द्विवेदी, सतीश चंद्र मिश्रा, सुरेश चंद्र जोशी, कमल शर्मा, शिवांश शुक्ला, आकाश शंखधार, अशोक कुमार शर्मा प्रमुखतः से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने किया और सभी का आभार महानगर मंत्री प्रखर पाठक ने व्यक्त किया। कल सायं 4.30 बजे से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला के सभागार 176 गांधी पुरम् पर परशुराम जी के जन्मोत्सव पर एक व्यक्तित्व का अभिनंदन होगा।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us