Advertisment

संपूर्ण विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्वितीय नेतृत्व क्षमता को करता है नमन

स्वाभिमान युग की ओर से  "मोदी योगी 4 भारत अभियान" के राष्ट्रीय संयोजक राजकिशोर के आगमन पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बरेली अनुभवी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

author-image
Sudhakar Shukla
ws55
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

स्वाभिमान युग की ओर से  "मोदी योगी 4 भारत अभियान" के राष्ट्रीय संयोजक राजकिशोर के आगमन पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बरेली अनुभवी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

राष्ट्रीय संयोजक राजकिशोर ने कहा कि भारत ही नहीं, सम्पूर्ण विश्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अद्वितीय नेतृत्व क्षमता को नमन कर रहा है। चाहे विकास की गति हो, कूटनीति का कौशल हो, सामाजिक समरसता का निर्माण हो या नारी सशक्तिकरण एवं युवाओं को स्वावलंबी बनाने की योजनाएं हैं। इन सबका मूल स्रोत केवल एक नाम है: नरेन्द्र दामोदरदास मोदी। 

भारत को वैश्विक मंच पर एक गौरवशाली स्थान दिलाया

 राजकिशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने भारत को वैश्विक मंच पर एक गौरवशाली स्थान दिलाया है। इसी मार्ग पर चलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भयमुक्त समाज की स्थापना कर प्रदेश को विकास के नए शिखर पर पहुंचाया है। इस अवसर पर "मोदीयोगी4भारत अभियान" के अंतर्गत "पर्यावरण संरक्षण से राष्ट्र रक्षा अभियान" का शुभारंभ भी किया गया। इस अभियान के तहत प्रत्येक परिवार को पांच पौधे, तुलसी का पौधा, गंगा जल कलश तथा श्रीमद्भगवद्गीता प्रदान की जाएगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का भी विस्तार हो सके। 

प्रारंभिक चरण में बरेली के एक हज़ार आठ (1008) परिवारों का चयन कर अभियान को गति दी जाएगी। राजकिशोर ने बरेली ज़िला व महानगर के समस्त कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर इसे राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन का रूप दें। बैठक में  वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही और सभी ने एक स्वर में "मोदीयोगी4भारत" अभियान को संकल्पबद्ध होकर सफल बनाने का प्रण लिया।

Advertisment
bareilly updates bareilly news
Advertisment
Advertisment