/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/10/CI25x9AwHMfTH71lG29H.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बिहारीपुर - सौदागरान कल्याण समिति की तरफ से महिला सैनिकों के शौर्य प्रदर्शन पर मातृशक्ति ने एकत्रित होकर भारतमाता की जय , वंदेमातरम् और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।
भारतमाता के मस्तक को ऊंचा कर दिया
सैनिकों के शौर्य की प्रशंसा की कि आतंकियों ने जिन भारतीय महिलाओं के सिंदूर को मिटा दिया, उन्हीं को उनके ही भाषा में जवाब देकर भारतमाता के मस्तक को ऊंचा कर दिया। ये सभी क्षेत्रीय महिलाएं अलका त्रिवेदी के आवास बिहारी पुर खत्रियान पर एकत्रित हुईं और जोशीले नारों और भाषणों से वातावरण गुंजाते हुए भारत सरकार से मांग की कि वो महिलाओं की शक्ति का पूरे देश में सहयोग लें और देश सेवा के विभिन्न कार्य उनसे लें ताकि तन मन धन से वो भी राष्ट्र की सेवा कर सकें। देश भक्ति के इस प्रदर्शन में नीरू रस्तोगी, अलका त्रिवेदी, कंचन रस्तोगी, मीनू टंडन, रूपाली रस्तोगी, वैष्णव पचौरी, प्रवेश रस्तोगी, शिवांशी पचौरी, लवली गुलाटी, पूजा मिश्रा, कलावती, सुनीता कश्यप थी।
भगवान शिव की पूजा उपरांत हवन किया गया
राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान की ओर से भारत के तत्वावधान में शक्ति नगर स्थित शिव मंदिर में भारतीय सेना और भारत की पाकिस्तान पर विजय की भगवान से प्रार्थना की गई। इस अवसर भगवान शिव की पूजा उपरांत हवन किया गया।
इस दौरान डॉक्टर योगेश मिश्र, पूर्व प्राचार्य आयुर्वेदिक कॉलेज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस प्रार्थना पूजा में नितिन शर्मा, नितिन महाराज, विपिन शर्मा, शिवलेश चन्द्र पाण्डेय, नितिन शर्मा, हरीश मिश्र जी, सतीश मिश्रा, रामौतार शर्मा, शशांक शर्मा, वागीश मिश्रा, मोहित शर्मा, प्रहलाद जी, विनोद शर्मा आदि ने ईश्वर से भारत की पाकिस्तान पर विजय की प्रार्थना की गई।