/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/05/IKNfoOW5aDNtMjOk5Izf.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। विश्व की सर्वश्रेष्ठ सनातन संस्कृति को छोड़ आधुनिकता की दिशा में युवा शक्ति तीव्र गति के साथ दौड़ रही है। यदि यही सिलसिला जारी रहा तो आपसी संबंधों में अविश्वास पैदा हो जाएगा।
युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता: डॉ. दीप माला शर्मा
यह कहना है बरेली गायत्री परिवार की महानगर समन्वयक डॉक्टर दीप माला शर्मा का। वे बुधवार को उपजा प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में युवा पीढ़ी भटकाव की स्थिति में है। इसको सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। अगर युवा शक्ति का सही मार्गदर्शन कर दिया जाए तो भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बन जाएगा। उनका मानना है कि युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से परिचित कराकर उन्हें संस्कार युक्त किया जाए।
क्लब 7 में महिला दिवस पर सेमिनार
इसी उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिनी बायपास स्थित क्लब 7 में सेमिनार का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया की प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस सेमिनार में छात्रों, पैरामेडिकल के विद्यार्थी, डॉक्टर, साहित्य विभिन्न क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को जागरूक किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान दिनेश पांडे, कमला गंगवार, बलवीर सिंह, शालिनी सक्सेना, आशुतोष तिवारी, राजेश गंगवार, सरस्वती गंगवार भी मौजूद थे।