/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/YGF1FROtUW3T7e0tVWdI.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। बादल छाए रह सकते हैं। भीषण गर्मी के चलते तापमान 40 डिग्री के पपार जाने का अनुमान है। गर्मी के कारण जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बीमार बच्चाें की सख्यां बढ़ गई है।
ठंडी हवा चलेगी। आसमान साफ रहेगा
बृहस्पतिवार को सुबह 26 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दिन की शुरुआत हुई। सूर्योदय 5:45 बजे हुआ और सूर्य अस्त 6:38 पर होगा। आज दिन का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आगामी 4 दिन तक बारिश के कोई असार नहीं है। ठंडी हवा चलेगी। आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी की तपिश बढ़ेगी। फिलहाल गर्मी झेलने के लिए अब सबको तैयार रहना होगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 30 बेड है और 27 बच्चे भर्ती हैं। इसमें 21 बच्चे डायरिया और बुखार की चपेट में है। कही-कही एक बेड पर दो बच्चे भर्ती हैं। बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि गर्मी में बच्चों के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे समय में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। तबीयत खराब होने पर तत्काल डाॅक्टर को दिखाए।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us