/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/03/IN2bfa3mduZ3T97uzoRe.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली। इस बार मौसम का अजब रंग है। जनवरी के महीने में जहां आमजन को कडाके की सर्दी, बर्फीली हवाएं और घने कोहरे की उम्मीद थी। मगर, प्रकृति ने ठीक इसके उलट जनवरी में गुनगुनी धूप खिलाकर अरमानों पर पानी फेर दिया। अब seफरवरी में बसंत पंचमी आते ही दिन में धूप चटक होने लगी है तो वही रात में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। यह बीते कई वर्षों में सबसे अलग मौसम का संकेत दे रहा है। हालांकि इस सप्ताह के प्रारंभिक तीन दिन में मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की गई है। बसंती पंचमी के ठीक दो दिन बाद सूर्य बादलों की आड में छुपेंगे। दिन में भी धुंध छायी रहेगी। हल्की बूंदाबांदी या बरसात हो सकती है। हालांकि दो दिन बाद मौसम एक बार पुन: बसंती होने का अनुमान लगाया गया है।
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिली रहेगी। हालांकि पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़तार से हवाएं चलेंगी। मगर, यह हवाएं बर्फीली नहीं होगी। बसंती मौसम का अहसास पूरे दिन होता रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विशेषज्ञ डा अतुल कुमार का कहना है कि इस बार प्रशांत महासागर में ला-नीना की सक्रियता न होने से उतर भारत खासतौर से मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास बीते बरसों की तुलना में कम देखा गया। वहीं दूसरी ओर पहाडों पर बर्फबारी होने से कुछ दिन वातावरण में ठिठुरन कायम रही।
बसंत पंचमी को दिन में चटक धूप और रात में कडाके की सर्दी
बसंत पंचमी के पर्व पर दो और तीन फरवरी को दिन में चटक धूप देखी गई। हालांकि रात में तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। रात में कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिला। इसके चलते दिल्ली-रामपुर रोड हाईवे पर वाहनों की रफतार धीमी पड गई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान सप्ताह के शुरूआती तीन दिन मौसम में बदलाव होने की पूरी संभावना है।