Advertisment

यूपी के बरेली से पूरे देश में धम्म क्रांति होगी: गगन मलिक

अब उत्तर प्रदेश के बरेली में भी भगवान बुद्ध के दर्शन कर सकते हैं। बरेली शहर में डेलापीर के पास चंद्रमणि बुद्ध विहार में भगवान बद्ध का भव्य मंदिर निर्माण किया गया है।

author-image
Sudhakar Shukla
Gagan Malik
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

अब उत्तर प्रदेश के बरेली में भी भगवान बुद्ध के दर्शन कर सकते हैं। बरेली शहर में डेलापीर के पास चंद्रमणि बुद्ध विहार में भगवान बद्ध का भव्य मंदिर निर्माण किया गया है। मंगलवार 10 जून को यहां आयोजित समारोह के दौरान मंदिर में स्थापित तथागत बुद्ध की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण फिल्म स्टार गगन मलिक ने किया। इस मौके पर गगन मलिक के अलावा देश विदेश से तमाम बौद्ध भिक्षु भी मौजूद रहे।

गगन मालिक ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उम्मीद है कि बरेली से पूरे भारत मे धम्म क्रांति होगी। यहां के लोग खासतौर पर बुद्धिस्ट बहुत अच्छे है। उन्होंने यहां पहुंचकर झुमका चौक देखा। यहां लोगों ने उन्हें अपना प्यार दिया। गगन मलिक का कहना है कि वह फिर बरेली आना पसंद करेंगे। 

हमेशा बुद्ध होना चाहिए, युद्ध नहीं

Advertisment

विश्व के कई मुल्कों में हो रहे युद्ध के सवाल पर गगन मलिक ने कहा कि हमेशा बुद्ध होना चाहिए, युद्ध नहीं होना चाहिए। बुद्ध हमेशा से शांति के प्रतीक रहे हैं। चाहे जितने भी युद्ध हुए हुए हों सब बातचीत के जरिए शांत हुए हैं। जब समस्या का हल शांति से होना है तो युद्ध क्यों होना चाहिए।

धारावाहिक रामायण में श्रीराम का रोल कर चुके हैं गगन मलिक

बातचीत के दौरान गगन मलिक ने कहा कि वैसे तो उन्होंने भगवान राम से लेकर सिद्धार्थ तक का रोल निभाया है। मगर सिद्धार्थ का करेक्टर ही उनके सबसे नजदीक है। वहीं से उनके जीवन में परिवर्तन आया। बौद्ध धर्म को अपनाया, जो सत्य है। मुझे बुद्ध की शरण मे आकर इसका पता चला। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में कई क्रांतियां हुई हैं। 

Advertisment

बरेली के चंद्रमणि बुद्ध विहार में बना भगवान बुद्ध का भव्य मंदिर

बरेली के चंद्रमणि बुद्ध विहार में भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। जहां भगवान बुद्ध प्रतिमा की स्थापना की गई है। मंगलवार को प्रतिमा का अनावरण किया गया है। इस मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान फिल्म स्टार गगन मलिक और अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजिए किए गए।

Advertisment
Advertisment