/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/YGF1FROtUW3T7e0tVWdI.jpg)
बरेली, वाईबीएन सवांददाता
बरेली में चलने वाली हवाओं में नमी रहेगी। इसलिए गर्मी का एहसास कम होगा। हालांकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंचेगा। आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर में धूप रहेगी। इस कारण तेज हवा चलेगी।
बरेली में कब होगी बारिश और कब निकलेगी धूप? मौसम का हर घंटे कैसा रहेगा हाल? यह सब जाने यंग भारत के साथ। दिन बरेली का पारा 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा और हवा की गति 10 किलोमीटर रहेगी।
बरेली में 6 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार बरेली में आज मंगलवार को 37 डिग्री सेल्सियस, कल बुधवार को 38 डिग्री सेल्सियस, बृहस्पतिवार को 37 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हवा में हल्की नमी रहेगी और हवा की रफ्तार धीमी रह सकती है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो जाएगी। पहाड़ से आ रही ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट के आसार है।
आज 5: 22 बजे सूर्योदय, 6:34 पर सूर्यास्त
मंगलवार को सूर्य उदय सुबह 5:22 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 6:34 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us