Advertisment

काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच नियमित ट्रेन की समय सारिणी तय

पूर्वोत्तर रेलवे उत्तराखंड को देश के कोने-कोने से रेलवे कनेक्विटी देने के क्रम के लगातार आगे बढ़ा रहा है। इज्जतनगर मंडल दक्षिण, पश्चिमी बंगाल के कोलकाता, दक्षिण भारत के बंगलुरू, महाराष्ट्र के ब्रांद्रा के लिए नियमित ट्रेन सेवा शुरू कर चुका है।

author-image
Sudhakar Shukla
train

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

पूर्वोत्तर रेलवे उत्तराखंड को देश के कोने-कोने से रेलवे कनेक्विटी देने के क्रम के लगातार आगे बढ़ा रहा है। इज्जतनगर मंडल दक्षिण, पश्चिमी बंगाल के कोलकाता, दक्षिण भारत के बंगलुरू, महाराष्ट्र के ब्रांद्रा के लिए नियमित ट्रेन सेवा शुरू कर चुका है। हाल ही में कुछ रूटों पर प्रयोगिक तौर पर विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच नियमित ट्रेन चलाने की तैयारी है। 
काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच नियमित ट्रेन की समय सारिणी तैयार कर ली गई है। संचालन शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार है।

यह ट्रेन काठगोदाम से वाया बदायूं, कानपुर होते हुए होगा चलाई जाएगी

यह ट्रेन काठगोदाम से वाया बदायूं, कानपुर होते हुए होगा चलाई जाएगी। काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच यह ट्रेन 648 किमी की दूरी औसतन 13 घंटे में तय करेगी। 14122 काठगोदाम-सूबेदारानागंज एक्सप्रेस सुबह 9:35 बजे काठगोदाम से चलने के बाद हल्द्वानी, लालकुआं, बहेड़ी होते हुए 11:50 बजे इज्जतनगर, दोपहर 12:05 बजे बरेली सिटी, 12:20 बजे बरेली जंक्शन आएगी और 1:10 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, फतेहपुर होते हुए रात 10:35 बजे सूबेदारानागंज पहुंचेगी। वापसी में 14121 सूबेदारानागंज-काठगोदाम विशेष ट्रेन सुबह 5:30 बजे सूबेदारानागंज से चलने के बाद दोपहर 2:10 बजे बदायूं, 3:07 बजे बरेली जंक्शन, 3:20 बजे बरेली जंक्शन, 3:40 बजे इज्जतनगर आएगी और शाम 6:05 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। बोर्ड की मंजूरी के बाद तय हो जाएगा कि इस ट्रेन का संचालन सप्ताह के कौन-कौन से दिन किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment