/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/30/D4xANZnzo3yfMH1j94Aj.jpeg)
बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती को आधार बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा ने उन सभी 108 विधानसभाओं में प्रभारी बनाकर भेजना शुरू कर दिया है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में सपा लोकसभा में कम अंतर से चुनाव हारी थी। बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में अमरोहा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य निर्मोज यादव समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां सपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की।
प्रभारी निर्मोज यादव ने सबसे पहले शहर विधानसभा संगठन और अन्य बिंदुओं पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और महासचिव के साथ गोपनीय बैठक की। फिर महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, जोन और सेक्टर प्रभारियों के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की। साथ ही बूथ कमेटी दुरुस्त करने और बीएलए नियुक्त करने के निर्देश दिए।
चुनाव लड़ने वाले नेता अपने विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पीडीए पंचायत करें
उन्होंने कहा 2027 में सपा सरकार बने यह हम सभी लोग चाहते हैं, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें यह एक-एक कार्यकर्ता चाहता हैं। ज़ब सभी की एक ही इच्छा है तो सभी एकजुट होकर इस दिशा में प्रयास करने का संकल्प लेकर अपने बूथ को मजबूत करने का काम करें। ज़ब आप बूथ पर मजबूत होंगे तब 2027 में सरकार बना पाएंगे। चुनाव लड़ने का मन रखने वाले नेताओं को अपने विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पीडीए पंचायत कराना चाहिए।
विकास का पहिया पटरी पर लाने को सपा सरकार बनना जरूरी
निर्मोज यादव ने कहा देश में भाजपा ने दूषित माहौल बना दिया है। विकास चौपट हो गया है। उसे पटरी पर लाने के लिए सपा की सरकार बनाना जरूरी है। भाजपा के झूठे दावों की पोल पीडिए पंचायत के माध्यम से खोलना जरूरी है। उन्होंने कहा इन पंचायत के माध्यम से हम जहां दलित पिछड़ो, अल्पसंख्यको को जोड़ें, वहीं पीडिए के हित चाहने वाले अगड़ों को भी साथ में मिलाकर बूथ प्रबंधन में जुट जाएं।
महानगर में 40 पीडिए पंचायत कर जनता को पार्टी का संदेश दिया: शमीम खां सुल्तानी
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में हमने हार की खाई को शहर में कम किया है, वहीं कैंट विधानसभा में तो हम बहुत मामूली अंतर से पीछे रह गए हैं। हम लगातार बूथ प्रबंधन को मजबूत कर रहें हैं, वहीं अभी तक महानगर की दोनों विधानसभाओं में लगभग 40 पीडिए पंचायत कर लोगों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का सन्देश पहुंचाने का काम बखूबी कर चुके हैं।
संगठन की मजबूती के लिए सभी प्रयास करें: शिवचरन कश्यप
जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा संगठन की मजबूती के लिए सभी को सार्थक प्रयास करने चाहिए। संगठन मज़बूत होगा तभी विधानसभा प्रत्याशी जीत पाएगा। इसलिए बूथ प्रबंधन में सभी अभी से संकल्प के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अगड़े, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक सभी वर्ग मिलकर इस तानाशाह और फरेबी सरकार से निजात पाना चाहते हैं। इसलिए हम सभी को वोटर लिस्ट पर बहुत मजबूती के साथ काम करना होगा।
शहर से चुनाव लड़ने वालों में सुप्रिया ऐरन भी शामिल
बैठक से पूर्व निर्मोज यादव ने महानगर अध्यक्ष से शहर विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन रखने वालों की सूची मांगी, जो उन्हें सौंप दी गई। पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन शहर, महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद खां, ज़िला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, ज़िला सचिव परवेज यार खान, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, प्रदेश सचिव मोहम्मद कलीमउद्दीन ने शहर से चुनाव लड़ने के लिए अपना पक्ष रखा।
समीक्षा बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद साजिद, पार्षद राजेश अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, ज़िला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, महानगर उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी शेर सिंह गंगवार, उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी, दिनेश यादव, राजेश मौर्या, समयुन खान, ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान व कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, जोन प्रभारी सय्यद ज़मील अहमद, पार्षद अब्दुल सलीम, अलीम सुल्तानी, इक़बाल बिल्डर, रईस मियां अब्बासी, गुल बशर अंसारी, नाज़िम कुरैशी, युधिष्ठिर पाल राठौर, महेंद्र लोधी, राशिद गाजी, हरिओम प्रजापति आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रभारी ने सभी को पीडिए हित की शपथ दिलाई।