Advertisment

देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद को पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्य तिथि पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि समारोह में आए हुए वक्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद को देश का महान सपूत बताते हुए उनकी सादगी।

author-image
Sudhakar Shukla
Dr. Rajendra Prasad
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्य तिथि पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि समारोह में आए हुए वक्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद को देश का महान सपूत बताते हुए उनकी सादगी, सरलता और सहजता का स्मरण करते हुए पूर्व राष्ट्रपति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

डॉ. सुरेश रस्तोगी: गांव की पट्टी से सर्वोच्च पद तक पहुंचे राजेंद्र प्रसाद

मानव सेवा क्लब ने  शुक्रवार को कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा  का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने राजेन्द्र प्रसाद को सादगी और सरलता की मिसाल बताया। डॉ.सुरेश रस्तोगी ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद ने गांव की पट्टी से देश के सर्वोच्च पद का सफर अपनी योग्यता से ही तय किया था।अध्यक्ष इन्द्र देव त्रिवेदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद से जुड़े कई प्रसंग साझा किए। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद अपनी सादगी सरलता और सहजता के लिए विख्यात थे।

सादगी और गांधीवादी विचारधारा के प्रतीक थे डॉ. राजेंद्र प्रसाद

उन्होंने इतने सर्वोच्च पद तक पहुंचने के बाद भी सादगी नहीं छोड़ी। उनको गांधीवादी नेताओं में प्रमुखता से गिना जाता था। क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना और मंजू लता ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी। प्रीति सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,पीयूष गुप्ता राजीव सक्सेना मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

Advertisment
Advertisment
Advertisment