/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/21/SKd0YWJhBxG0CbsNrc9x.jpg)
बरेली, बाईवीएन संवाददाता
बिना निमंत्रण पत्र भिजवाए समाजसेवियों और फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ बरेली ने मिलकर निर्बल परिवार की कन्या का विवाह खूब धूम धाम से किया । कन्या के पिता फ़ालिज का शिकार है। मां घरों में झाड़ू पोछा कर परिवार का पालन करती हैं। समाजसेवियों ने कुछ सुधी जनों से इस बिटिया की शादी की चर्चा की। फिर सबने मिलकर कन्यादान करने का निश्चय किया।
सनातन की सामाजिक समरसता का अदभुत दृश्य दिखाई दिया
परिणामत्या श्री सिद्धि विनायक मंदिर गणपति धाम महेशपुर ठाकुरान बदायूं रोड बरेली पर वैवाहिक कार्यक्रम विधि विधान से देर रात संपन्न हुआ। पायल और अभिषेक दलित समाज से है। इस वैवाहिक समारोह में सनातन की सामाजिक समरसता का अदभुत दृश्य दिखाई दिया। रितु बाजपेई ने कन्यादान लिया और जोशी ने लहंगा ज्वैलरी पहनाकर पायल को तैयार किया। आशीर्वाद देने वालों में संतोष कुमार शर्मा, ए एल गुप्ता, डा अनिल शर्मा, रवि गोयल, विनोद उपाध्याय,अनिल सिंह, संजीव मित्तल, पराग अग्रवाल, अन्नू जुनेजा, ममता शर्मा, पुष्पा शर्मा,विनोद शर्मा,विपिन सक्सेना, अमन शर्मा, अरुण शर्मा, पारस शुक्ला, मोनू मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, इंद्रदेव त्रिवेदी, राजेंद्र शर्मा, अलका राकेश गुप्ता, मुकेश चौहान, डा संजय शर्मा, विजय शर्मा, आशु अग्रवाल, सचिन शर्मा, अजय मिश्रा, पुत्तन सक्सेना, विवेक, धर्मेंद्र सिंह बंटी, अजय श्रीवास्तव, अभिनय गुप्ता, विष्णु पांडेय, अरविंद मिश्रा, पंकज शर्मा, सुरेश रोचानी शामिल थे। इनके अलावा कई कई गणमान्य लोगों ने भी वर वधु को आशीर्वाद दिया।
आयोजन व्यवस्था गणपति धाम श्री सिद्धि विनायक मंदिर की तरफ से की गई।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us