Advertisment

दोबारा महानगर अध्यक्ष बनने पर अधीर सक्सेना का जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी बरेली महानगर के पूर्वी मंडल में आज नवनियुक्त भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना का भव्य स्वागत एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
Adhir Saxena, young bharat
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी बरेली महानगर के पूर्वी मंडल में आज नवनियुक्त भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना का भव्य स्वागत एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी के नेतृत्व में जानकी लोन में संपन्न हुआ।

महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना को सैकड़ों गाड़ियों और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। वहां पहुंचने पर मातृशक्ति की ओर से तिलक और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी ने उन्हें पगड़ी, शॉल, पटका और चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, मंडल प्रभारी शिव कुमार माहेश्वरी, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महानगर मंत्री सूर्यकांत मौर्य, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, पार्षद छंगामल मौर्य, अजय रत्नाकर, पूनम राठौर, राजेश पटेल, हरि ओम कश्यप, राम मूर्ति मौर्य, राज बहादुर सक्सेना, नरेश शर्मा बंटी, डॉ. एच.पी. मौर्य, डॉ. संतोष शर्मा, नीलम जेठा, राज किशोर कश्यप, अजय बर्मन, सुशील गुप्ता, सचिन वर्मा, अंजू मिश्रा, सोनू कश्यप, नितिन जोशी, विनोद राठौर, गीत धोरे, राम बहादुर मौर्य, सुरेश राठौड़, अर्जुन रस्तोगी, मांगू सिंह, डॉ. विनोद यजुर्वेदी, चंद्रपाल राठौर, मनीष गुप्ता, मोहित पांडे सहित मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, वार्ड अध्यक्ष और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रणजीत सिंह ने किया। समारोह में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा कर होली खेली और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

Advertisment
bjp bareilly news bareilly updates
Advertisment
Advertisment