Advertisment

बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शानदार स्वागत

बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचने पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और अफसरों ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया।

author-image
Sudhakar Shukla
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

वाईबीएन संवाददाता बरेली।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज बरेली के त्रिशूल एयरफ़ोर्स स्टेशन पर चेंज ओवर था। सुबह से ही स्थानीय प्रशासन और भाजपा नेता राष्ट्रपति के बरेली आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। सुबह जैसे ही राष्ट्रपति का विशेष विमान उनको लेकर बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने उनका पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पशुपालन मंत्री का आभार जताया और उनसे बरेली के बारे में फीडबैक लिया। एयरपोर्ट पर वह कुछ देर रुकीं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूपी सरकार के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों से कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। चेंज ओवर के बाद राष्ट्रपति अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने वालों में मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य आदि शामिल थे। 

शहर की सबसे आधुनिक और शानदार कॉलोनी इंटरनेशनल सिटी
शहर की सबसे आधुनिक और शानदार कॉलोनी इंटरनेशनल सिटी

Advertisment
Advertisment