/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/02/U8eV08GcQAfJcAojixdU.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। बरेली जिले की बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव घिलौरा में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाले कहते हैं कि हम राम को लाए हैं। मगर हम उस समाज से हैं जिसने प्रभु राम की नैया भी पार कराई और चरण भी धोए। झूठ अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा। जनता की आंखें खुल चुकी हैं। भाजपा वाले अगर भगवान को लाए हैं तो नीरव मोदी को भी ले आएं।
भाजपा नेताओं के 'स्वर्ग' के दावों पर पूर्व सांसद का तंज
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा पीडीए पंचायत का आयोजन लगभग एक महीने से चल रहा है। भाजपा के बड़े नेता स्वर्ग-स्वर्ग चिल्लाते हैं। स्वर्ग कैसा होता है ये किसने देखा है। हमें नहीं मालूम, लेकिन इस धरती पर स्वर्ग बना हो तो बाबा साहब ने जो संविधान लिखा उस संविधान में आपको अपनी आजादी से जीने का अधिकार मिला यही है असली स्वर्ग है।
पूर्व विधायक विजयपाल सिंह ने कहा जो लोग झूठ बोल कर गद्दी पर बैठ गए, उन्होंने केवल देश के साथ छल किया, लेकिन कोई भी वायदा पूरा नहीं किया।
जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डॉ जीराज यादव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, बीड़ी वर्मा, भारती चौहान, महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, ऊषा यादव, सीमा श्रीवास्त, रामवीर दिवाकर, विनोद यादव, संदीप मौर्य, उदयपाल यादव, जाबिर खा, डंपी अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन रमेश यादव ने किया।