Advertisment

मौसम: घने बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार..….

प्री मानसून बारिश शुरू हो चुकी है। बीते 72 घंटे से इसका असर भी दिखाई दे रहा है। बीती रात भी तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। गर्मी और उमस से राहत मिली। सुबह भी आसमान में बादल छाए रहने से दिन में बारिश के आसार बने हुए हैं।

author-image
Sudhakar Shukla
bareilly
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

प्री मानसून बारिश शुरू हो चुकी है। बीते 72 घंटे से इसका असर भी दिखाई दे रहा है। बीती रात भी तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। गर्मी और उमस से राहत मिली। सुबह भी आसमान में बादल छाए रहने से दिन में बारिश के आसार बने हुए हैं। आज दिन में कभी धूप निकलेगी तो कभी गर्मी और उमस देखने को मिलेगी। बूंदाबांदी या हल्की मध्यम बारिश भी हो सकती है।

न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमा

प्री मानसून सत्र शुरूर होने के बाद सोमवार से मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। सूर्य की लुका छुपी चल रही है। कभी भीषण गर्मी और उमस का अहसास होता है तो कभी सूर्य बादलों की आड़ में छुप जाते हैं। आज सुबह सूर्य 5:15 पर उदय हुए तो आसमान में बादल छाए हुए थे। दिल का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है मौसम विभाग की सबसे बड़ी वेबसाइट आईएमडी की भविष्यवाणी की है कि भीषण गर्मी और उमस के बीच आज हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। सूर्योदय 7:12 पर होगा।

Advertisment
Advertisment