Advertisment

मौसम: आसमान में बादल.... भीषण गर्मी और उमस.... बारिश के आसार...

मानसून के दस्तक देने के बाद बारिश का सिलसिला जारी है। दिन में गर्मी और उमस के बीच बादल छाए रहने आसार बने हुए हैं। शनिवार को भी दिन में भी बारिश हुई थी।

author-image
Sudhakar Shukla
bareilly
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

मानसून के दस्तक देने के बाद बारिश का सिलसिला जारी है। दिन में गर्मी और उमस के बीच बादल छाए रहने आसार बने हुए हैं।  शुक्रवार को भी दिन में भी बारिश हुई थी।

न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान

शनिवार को सुबह सूर्योदय 5:21 पर हुआ। उसके बाद से ही गर्मी और उमस का एहसास होने लगा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। धूप निकलने के आसार कम है। मगर, जब भी धूप निकलेगी, भीषण गर्मी और उमस का अहसास कराएगी। मौसम विभाग ने भी तेज बारिश का अनुमान लगाते हुए अलर्ट जारी किया है।  दिन में बादल रहेंगे। कभी यह बादल सूरज को अपनी आड़ में लेकर गर्मी और उमस पैदा करेंगे। हालांकि शनिवार को भी हल्की मध्यम बारिश होने से ही शहर के विभिन्न इलाकों में जल भराव हो गया। कई इलाकों में दो से लेकर 6 घंटे तक बिजली गायब रही।

Advertisment
Advertisment